भारतीय क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप

Abishek Porel Arrested: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को मंगलवार को पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. पोरेल पर एक मेडिकल छात्रा ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है.

Abishek Porel (PIC Credit -AI)

Abishek Porel (PIC Credit -AI)

Abishek Porel Arrested: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को मंगलवार को पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पोरेल पर एक मेडिकल छात्रा ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने पोरेल को मंगलवार को हुगली से हिरासत में लिया और काफी देर तक पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद पोरेल को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और फिर उन्हें चिनसुराह कोर्ट में पेश किया गया. इस मामले में अग्र‍िम जमानत की सुनवाई मंगलवार को होनी थी, लेकिन फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन

अभिषेक पोरेल पर 19 धाराओं में लगे कई गंभीर आरोप

अभिषेक पोरेल के खिलाफ दर्ज की गई FIR में कुल 19 धाराओं का उल्लेख किया गया है. पीड़िता ने जून में मोगरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि पोरेल ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ यौन संबंध बनाए और उसे प्रताड़ित किया. उसने यह भी आरोप लगाया है कि पोरेल ने अंतरंग पलों को रिकॉर्ड किया और बाद में उसे धमकाया. आरोपों में 2 अप्रैल, 2026 को दिल्ली में हुई एक घटना भी शामिल है.

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पोरेल ने उसे कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखा और उन्हें खाना भी नहीं दिया, जिसके कारण उनकी शारीरिक स्थिति काफी कमजोर हो गई और उन्हें चलने-फिरने में भी परेशानी होने लगी. चोटों के कारण उन्हें तत्काल मेडिकल सहायता लेनी पड़ी.

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी के दिए थे निर्देश

इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशों का भी जिक्र सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने पोरेल की गिरफ्तारी का आदेश दिया था. साथ ही शिकायतकर्ता की तस्वीरों को सार्वजनिक या वायरल होने से रोकने के लिए मोगरा पुलिस को पोरेल के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का निर्देश दिया गया था. अब पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध सबूतों की जांच कर रही है. हालांकि, अभी मामला की जांच चल रही है, इसलिए शिकायत में लगाए गए आरोपों को अभी साबित तथ्य नहीं माना जा सकता.

ये भी पढ़ें- ODI World Cup 2027 के लिए अब भी क्वालीफाई कर सकती है वेस्टइंडीज की टीम, बस करना होगा ये काम

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे पोरेल

अभिषेक पोरेल आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे. पोरेल ने सीजन में टीम के लिए 4 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 7.00 की औसत तथा 122.72 के स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला था. पोरेल घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधत्व करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ