Rishabh Pant IND vs NZ: ऋषभ पंत को उनके माजाकिया अंदाज के लिए जाना जाता है। पंत विकेट के पीछे खड़े होकर कुछ ना कुछ ऐसी हरकत करते ही रहते हैं, जो अक्सर कैमरे में कैद हो जाती है। मजाक करने के साथ-साथ पंत गेंदबाज को विकेट के पीछे से सलाह देते हुए भी दिखाई देते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी पंत कुछ इसी तरह से वॉशिंगटन सुंदर को सलाह दे रहे थे। हालांकि, इस बार पंत की एडवाइस गेंदबाज के लिए उल्टी पड़ गई और बल्लेबाज ने आगे बढ़कर गेंद को बाउंड्री पार पहुंचा दिया। इसके बाद पंत ने अपनी गलती छुपाने के लिए जो डायलॉग मारा, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।
पंत का डायलॉग हुआ स्टंप माइक में कैद
दरअसल, न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को हिंदी समझने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से ऋषभ पंत गेंदबाज को हिंदी में विकेट के पीछे से सलाह देते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, पंत वॉशिंगटन सुंदर को इस बार जब सलाह दे रहे थे, तो वह इस बात को भूल गए कि स्ट्राइक पर बैटिंग करने वाले बल्लेबाज एजाज पटेल हैं। बता दें कि एजाज भारतीय मूल के हैं और वह अच्छे से हिंदी को समझते हैं। सुंदर-पंत की बातचीत को एजाज ने पूरी तरह समझ लिया और इसी वजह से उन्होंने आगे निकलकर चौका जमाया। एजाज द्वारा चौका जमाने के बाद पंत ने कहा, “यार मुझे क्या पता था कि इसको हिंदी आती है।” पंत की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
सुंदर ने बरपाया कहर
वॉशिंगटन सुंदर पुणे में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए। सुंदर ने अपने 23.1 ओवर के स्पेल में सिर्फ 59 रन खर्च करते हुए 7 कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। सुंदर ने अपने टेस्ट करियर का बेस्ट बॉलिंग स्पेल फेंका। इसके साथ ही भारतीय स्पिनर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से तीसरा बेस्ट बॉलिंग स्पेल भी डाला। सुंदर की घूमती गेंदों के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए। वॉशिंगटन को दूसरे छोर से आर अश्विन का अच्छा साथ मिला और उन्होंने भी 3 विकेट अपनी झोली में डाले। पहली पारी में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 259 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
8 mins ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
34 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
1 hr agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
1 hr agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
3 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines