हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL में फिसड्डी... टेस्ट में बने 'सिक्सर किंग', एक ही साल में ऋषभ पंत ने कैसे बदला गियर?

ऋषभ पंत अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते फैंस को पसंद आते हैं। IPL 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब पंत ने अपना गियर बदला है और टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
ऋषभ पंत ने बदला गियर (Image Credit: Instagram/Rishabpant)

Rishabh Pant Shifted Gears: ऋषभ पंत भारत के सबसे ताबड़तोड़ बल्लेबाजों में से एक हैं। हालांकि, IPL 2025 उनके लिए कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए अपनी नई शुरुआत की। हालांकि, यह सीजन वो भूलना चाहेंगे। पंत ने एक ही साल में अपने प्रदर्शन में बड़ा बदलाव किया और वो टेस्ट में भारत के लिए सिक्सर किंग साबित हुए हैं।

IPL 2025 में ऋषभ पंत रहे फिसड्डी

IPL 2025 में ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कुल 14 मैचों में हिस्सा लिया। वो टीम में बतौर कप्तान नजर आए और ऐसे में उनपर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव था। पंत ने मात्र 269 रन बनाए और उनकी औसत मात्र 24.45 की रही। इसी बीच पंत का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 118 रन था। बता दें कि ऋषभ ने IPL में खेली अपनी 13 पारियों में सिर्फ 16 छक्के जड़े थे। पंत जिस तरह से ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते आए हैं, 2025 के इंडियन प्रीमियर लीग में वो वैसी क्षमता नहीं दिखा पाए।

टेस्ट क्रिकेट में बने सिक्सर किंग

ऋषभ पंत ने टेस्ट में IPL के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है और अधिक छक्के जड़े हैं। आपको बता दें कि पंत ने अब तक 2025 में चार मैच खेले हैं और इनकी 8 पारियों में अब तक 20 छक्के जड़ चुके हैं। उन्होंने IPL की तुलना में कम परियों में अधिक छक्के जड़कर खुद को सिक्सर किंग साबित कर दिया है। इससे पता चलता है कि पंत ने अपना गियर बदला है और खेलने के अंदाज में परिवर्तन किया।

विज्ञापन

ऋषभ पंत ने 2025 में नहीं खेला है एक भी टी20 अंतर्राष्ट्रीय या वनडे

ऋषभ पंत भारत की टेस्ट टीम का सबसे अहम हिस्सा हैं। हालांकि, इस साल वो एक भी टी20 अंतर्राष्ट्रीय या वनडे मैच खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। पंत अभी टी20 की रेस से पूरी तरह बाहर चल रहे हैं। संजू सैमसन ने बतौर विकेटकीपर अपनी जगह पक्की कर रखी है। ऋषभ को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के स्क्वाड में शामिल किया गया था। केएल राहुल बतौर विकेटकीपर खेलते हुए दिखाई दिए और पंत को मौका नहीं मिल पाया। उम्मीद है कि पंत जल्द ही भारत के लिए नीली जर्सी में भी खेलते हुए दिखाई देंगे।


ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया पहुंची मैनचेस्टर, लॉर्ड्स में मिली हार का बदला लेने के लिए तैयार गिल सेना!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola