---विज्ञापन---

क्या रिंकू सिंह बन सकते हैं टीम इंडिया के अगले फिनिशर? जानें क्या कहते हैं आंकड़े

Rinku Singh: धोनी के रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया एक अच्छे फिनिशर की तलाश कर रही है। इस रेस में इस समय रिंकू सिंह काफी ज्यादा आगे चल रहे हैं। वो पिछले कुछ समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Rinku Singh: महेंद्र सिंह धोनी के जाने के बाद टीम इंडिया लगातार एक अच्छे फिनिशर की तलाश कर रही है। इस समय हार्दिक पांड्या फिनिशर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया की ये तलाश पूरी हो रही है। रिंकू सिंह ने एक फिनिशर के रूप में खुद को साबित किया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने दूसरे टी 20 में उन्होंने 22 गेंदों पर 48 रनों की नाबाद पारी खेली थी और भारत को एक बड़े स्कोर तक 234 रनों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

फिनिशर के रूप में खुद को किया साबित

---विज्ञापन---

एक फिनिशर का काम हालात के हिसाब से खेलते हुए ना केवल अंत तक टिकना होता है, बल्कि तेजी से रन बनाना होता है। कई बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो जाते हैं। रिंकू सिंह ने इसी काम में महारत हासिल की है। वो हालात के हिसाब से अपने खेल में बदलाव करते हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

टी 20 में रिंकू सिंह का औसत 17 मैचों के बाद 80.80 है। इस बार वो आठ बार बिना आउट हुए वापस लौटे हैं। उनका स्ट्राइक रेट 178.76 का है। अपने टी 20 करियर में उन्होंने 38(21), 37*(15), 22*(14), 31*(9), 46(29), 6(8), 68*(39), 14(10), 16*(9), 9*(9), 69*(39), 0(2) & 48*(22) की पारियां खेली हैं। उनके आंकड़े ये साबित करते हैं वो टीम इंडिया में फिनिशर की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

टी 20 वर्ल्ड कप में नहीं मिली टीम में जगह

---विज्ञापन---

रिंकू सिंह हालांकि टी 20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह नहीं बना सके थे। उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया था। ऐसे में अब उनके जिम्बाब्वे की सीरीज से टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने का मौका है।

 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- अभिषेक शर्मा के जीरो पर आउट होने से खुश थे युवराज, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा

ये भी पढ़ें:- क्या विराट कोहली ने पहले ही बना लिया था प्लान? ‘वंदे मातरम’ गाने से पहले का Video आया सामने

---विज्ञापन---

First published on: Jul 08, 2024 06:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola