हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: चौथे टी20 से पहले भारत के लिए आई गुड न्यूज, फिट हुआ धाकड़ खिलाड़ी

India vs England 4th T20I: पुणे में होने वाले चौथे टी20 मैच से पहले भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज आई है। रिंकू सिंह पूरी तरह से फिट होकर चौथे टी20 में खेलने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Rinku Singh-Jasprit Bumrah

India vs England 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच 31 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। तीसरे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था, क्योंकि भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी। अब चौथे टी20 से पहले भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज आई है। चौथे मैच से पहले टीम इंडिया का विस्फोटक बल्लेबाज पूरी तरह से फिट हो गया है।

चौथा मैच खेलेंगे रिंकू सिंह

टीम इंडिया का विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह इंजरी के चलते सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब सहायक कोच रेयान टेन डोएशेट ने रिंकू के फिट होकर चौथे मैच में खेलने की घोषणा कर दी है।

ये भी पढ़ें:- किंग कोहली के फैन्स के लिए होगा ‘ब्लॉकब्लस्टर’ फ्राइडे, DDCA ने की स्पेशल गिफ्ट देने की तैयारी!

विज्ञापन

पहले मैच में पीठ की चोट के चलते रिंकू सिंह दूसरे और तीसरे टी20 मैच से बाहर हो गए थे। तीसरे मैच में टीम इंडिया को रिंकू सिंह की काफी कमी खली थी। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी और भारत को 26 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोएशेट ने बताया कि उन्होंने बुधवार को नेट्स पर बल्लेबाजी की। रिंकू सिंह की वापसी का मतलब है वे चौथे मैच में ध्रुव जुरेल की जगह ले सकते हैं।

रिंकू की फॉर्म में आई गिरावट

रिंकू के फॉर्म की बात करें तो साल 2024 में उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है। 18 मैचों में उन्होंने 35 की औसत से 245 रन बनाए हैं। साल 2023 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, जहां उन्होंने 12 मैच खेले और 65 की औसत से 262 रन बनाए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- रणजी के रण में औंधे मुंह गिरे भारतीय स्टार्स, दिग्गजों ने कटाई नाक, सिर्फ दो खिलाड़ी घरेलू टेस्ट में पास

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola