Rinku Singh Birthday: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह 28 साल के हो गए हैं. उनके बर्थडे पर फैंस से लेकर क्रिकेटर्स तक रिंकू को बधाई दे रही है. बीसीसीआई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी रिंकू को उनके बर्थडे पर खास अंदाज में बधाई दी है. रिंकू सिंह के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की है, जो काफी वायरल भी हो रही है.
रिंकू के लिए आरसीबी की खास पोस्ट
रिंकू सिंह के बर्थडे पर विश करते हुए आरसीबी की तरफ से एक्स पर लिखा गया कि चाड के लड़के, सबके चहेते रिंकू सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपका साल सफलताओं और मैच जीतने वाले परिणामों से भरा रहे। अपने दिन का आनंद लें। वहीं बीसीसीआई ने पोस्ट शेयर करके लिखा 2025 एशिया कप विजेता, प्रतिभाशाली टीम इंडिया बल्लेबाज रिंकू सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.
ये भी पढ़ें:-IND vs WI: तीसरे दिन फील्डिंग करने नहीं उतरे साई सुदर्शन, चोट पर आया बड़ा अपडेट
एशिया कप 2025 के फाइनल में दिखे थे रिंकू सिंह
एशिया कप 2025 के लिए रिंकू सिंह को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल तो किया गया था, लेकिन उनको प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था. एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे, जिसके बाद फाइनल की प्लेइंग इलेवन में रिंकू को शामिल किया गया था, फाइनल में रिंकू सिंह को महज 1 गेंद खेलने का मौका मिला था, जिसपर रिंकू ने चौका लगाकर टीम इंडिया के लिए विनिंग शॉट खेला था, एशिया कप 2025 में रिंकू को महज 1 ही गेंद खेलने का मौका मिला था. अब ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली टी20 सीरीज में खेलता हुआ दिखाई दे सकता है.
रिंकू सिंह का करियर
रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 2 वनडे, 34 टी20 मैच खेले हैं. वनडे में उनके बल्ले से 55 रन निकले हैं, जबकि टी20 में बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह ने 550 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले. वहीं आईपीएल में रिंकू ने अभी तक 58 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 1099 रन बनाए हैं. जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे.
ये भी पढ़ें:-क्या विराट कोहली आईपीएल से लेने जा रहे हैं संन्यास? रिपोर्ट दे रही फैंस को बड़ा झटका
संबंधित खबरें
पाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
29 mins agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
46 mins agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
54 mins ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
1 hr agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
1 hr agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
2 hrs agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
3 hrs agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines