Ricky Ponting On Shubman Gill: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे शुभमन गिल को लेकर बड़ी बात कही है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से बातचीत में पोंटिंग ने सुझाव दिया कि गिल को टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए नंबर 4 स्थान पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। पोंटिंग का मानना है कि कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी को देखते हुए उन्हें बैटिंग ऑर्डर में चौथे नंबर पर उतरना चाहिए।
उन्होंने आईसीसी से बात करते हुए गिल को लेकर कहा, ‘उनका व्हाइट बॉल का फॉर्म अविश्वसनीय रूप से अच्छा रहा है। हालांकि उन्हें अपनी टेस्ट मैच की बल्लेबाजी पर थोड़ा काम करना है। जब आप नए कप्तान होते हैं तो यह कभी भी आसान नहीं होता है। अपनी बल्लेबाजी के बारे में उस हद तक चिंता करना, जो उन्हें करनी होगी, यह उनके लिए आसान नहीं होगा।’
यह भी पढ़ें: Chinnaswamy Stampede: KSCA सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जांच के बाद और भी गिर सकते हैं विकेट
क्यों नंबर 4 है खास?
टेस्ट क्रिकेट में नंबर 4 का स्थान बेहद अहम माना जाता है। यह वह पोजीशन है जहां टीमों के दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के लिए पोंटिंग के अलावा भारत के लिए सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का नाम शामिल है। टेस्ट में गिल अभी तक ओपनिंग या नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते आए हैं, लेकिन हाल के प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट स्पेशलिस्ट का मानना है कि उन्हें नंबर 4 पर स्थायी रूप से मौका मिलना चाहिए।
ऐसा रहा है गिल का रिकॉर्ड
गिल का नाम वनडे के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल है। उन्होंने अब तक 55 वनडे में 59.04 की औसत से 2775 रन बनाए हैं, जिसमें आठ शतक और एक दोहरा शतक शामिल है। हालांकि टेस्ट में उनके आंकड़े वनडे जैसे बेहतरीन नहीं हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 32 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35 की औसत से 1893 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक निकले हैं, जहां उनका हाई स्कोर 128 रनों का रहा है।
यह भी पढ़ें: Chinnaswamy Stampede: KSCA सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जांच के बाद और भी गिर सकते हैं विकेट
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
25 mins agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 hr agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
1 hr agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
2 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
2 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
3 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
4 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
4 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines