Chinnaswamy Stampede: KSCA सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जांच के बाद और भी गिर सकते हैं विकेट

Chinnaswamy Stampede: बंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों के जान गंवाने के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने इस हमले की नैतिक जिम्मेदारी ली है, साथ ही इसको लेकर एक संयुक्त बयान भी जारी किया और कहा कि इसमें उनकी भूमिका बहुत सीमित रही थी।

KSCA Bengaluru Stampede

X

Chinnaswamy Stampede: बंगलुरु में हुई भगदड़ के बाद विवादों में घिरे कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ए शंकर और ईएस जयराम ने केएससीए के सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने गुरुवार रात को केएससीए अध्यक्ष रघुराम भट को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसमें उन्होंने इस घटना के लिए नैतिक जिम्मेदारी का हवाला दिया है। इस भगदड़ में 11 लोग मारे गए जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए।

विज्ञापन

‘इसमें हमारी भूमिका बहुत सीमित रही’

एक संयुक्त बयान में शंकर और जयराम ने कहा, ‘पिछले दो दिनों में घटी अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के बाद हम बताना चाहते हैं कि हमने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसमें हमारी भूमिका बहुत सीमित रही थी।’ इससे पहले केएससीए ने कहा है कि 5 जून के जश्न के दौरान भीड़ या गेट मैनेजमेंट के लिए वह जिम्मेदार नहीं था। केएससीए ने कर्नाटक हाई कोर्ट को बताया था कि उसकी भूमिका आयोजन स्थल उपलब्ध कराने और परमिशन देने तक सीमित थी, जबकि भीड़ नियंत्रण का काम आरसीबी और उसके इवेंट पार्टनर डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क ने संभाला था।

विज्ञापन

मामले में चार लोग हो चुके हैं अरेस्ट

बता दें कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर तब अफरा-तफरी मच गई जब आरसीबी के सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया गया, जिसमें फैंस को विजय परेड के लिए इकट्ठा होने के लिए आमंत्रित किया गया था। विधान सौधा (विधानसभा) में सम्मान समारोह सुचारू रूप से चला, लेकिन स्टेडियम के बाहर अनियंत्रित भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। हाई कोर्ट ने घटना का स्वत: संज्ञान लिया है और केएससीए अधिकारियों के खिलाफ 16 जून तक दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। केएससीए, आरसीबी और डीएनए के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है और आरसीबी के मार्केटिंग प्रमुख सहित चार अरेस्ट हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ