PBKS vs RCB 1st Qualifier: 70 मैचों के रोमांच के बाद आईपीएल 2025 प्लेऑफ की चार टीमें मिल चुकी हैं। आरसीबी और पंजाब किंग्स और ने टॉप 2 में फिनिश किया है। यानी इन दोनों टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। पहले क्वालिफायर में 29 मई की शाम को आरसीबी की भिड़ंत पंजाब के शेरों से होगी। पंजाब ने भले ही इस सीजन गजब का प्रदर्शन किया हो, लेकिन अपने ही घर में क्वालिफायर मुकाबला होने के बावजूद पंजाब का खेमा टेंशन में है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अंदर ही अंदर मुस्कुरा रही है। क्या है पूरा माजरा आइए आपको विस्तार से समझाते हैं।
क्यों टेंशन में है पंजाब का खेमा
अब कहानी कुछ ऐसी है कि पहला क्वालिफायर मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाना है। यानी पंजाब किंग्स के घर में और आरसीबी के घर से बाहर। अब कमाल की बात यह है कि आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जितने भी मुकाबले विपक्षी टीम के घर में खेले हैं उन सभी में जीत का स्वाद चखा है। इस सीजन घर से बाहर खेलते हुए आरसीबी ने 7 मैच जीते हैं, जो एक नया रिकॉर्ड भी है। आरसीबी के इस रिकॉर्ड को देखकर ही पंजाब का खेमा चिंतित है। रजत पाटीदार की सेना अगर इसी रिकॉर्ड को बरकरार रखने में सफल रही, तो टीम का फाइनल में टिकट पक्का समझिए।
पहले क्वालिफायर में जबरदस्त रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक और रिकॉर्ड ने पंजाब किंग्स की टेंशन बढ़ा रखी है। दरअसल, 2011 और 2016 के बाद यह पहला मौका है जब आरसीबी ने टॉप 2 में रहते हुए लीग स्टेज को फिनिश किया है। 9 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहला क्वालिफायर खेलती हुई नजर आएगी। पहले क्वालिफायर में आरसीबी का रिकॉर्ड गजब का रहा है। टीम अब तक दो बार पहले क्वालिफायर में खेलने उतरी है और दोनों ही दफा जीत का स्वाद चखा है। यानी पहले क्वालिफायर में पहुंचना आरसीबी के फाइनल खेलने की गारंटी है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines