RCB vs GT Playing 11: 17 साल बाद चेपॉक का किला भेदने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब अपने होम ग्राउंड पर धमाल मचाने को बेकरार है। आईपीएल 2025 के 14वें मैच में आरसीबी की भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ होनी है। सीएसके के खिलाफ आरसीबी का प्रदर्शन कमाल का रहा था। रजत पाटीदार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 51 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी। वहीं, फिल सॉल्ट के बल्ले से भी 16 गेंदों में 32 रन निकले थे। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और यश दयाल अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे थे। दूसरी ओर, गुजरात ने मुंबई इंडियंस को हराते हुए अपनी जीत का खाता खोल लिया है।
होम ग्राउंड पर कैसी होगी आरसीबी की प्लेइंग 11?
आईपीएल 2025 का आगाज लगातार दो धमाकेदार जीत के साथ करने वाली आरसीबी अपने होम ग्राउंड पर गुजरात की मेजबानी करेगी। दोनों ही मैचों में टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा है। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। फिल सॉल्ट और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने टीम को दोनों ही मैचों में अच्छी शुरुआत दी है। चेन्नई के खिलाफ भी सॉल्ट ने 16 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली थी।
कप्तान रजत पाटीदार कमाल की फॉर्म में नजर आए हैं और उन्होंने सीएसके के खिलाफ 32 गेंदों पर 51 रन की आतिशी पारी खेली थी। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल की तिकड़ी ने अब तक बढ़िया काम किया है। खासतौर पर हेजलवुड शानदार टच में दिख रहे हैं और उन्होंने लास्ट गेम में 3 विकेट चटकाए थे। वहीं, यश की झोली में भी दो विकेट आए थे।
टीम कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी गुजरात
गुजरात टाइटंस की टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी। पिछले मैच में साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला था। सुदर्शन ने 41 गेंदों पर 63 रन की धांसू पारी खेली थी। नंबर तीन पर जोस बटलर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। हालांकि, निचले क्रम में टीम रदरफोर्ड, शाहरुख खान और राहुल तेवतिया से बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। बॉलिंग में मोहम्मद सिराज मुंबई के खिलाफ अच्छी लय में दिखाई दिए थे, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने जमकर कहर बरपाया था।
RCB vs GT संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग 11: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
37 secs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
27 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
38 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines