हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PBKS vs RCB: 9 साल का इंतजार खत्म, शान से चौथी बार फाइनल में आरसीबी, पहले क्वालिफायर में पंजाब को चटाई धूल

आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। पहले क्वालिफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से रौंद डाला।

विज्ञापन
PBKS vs RCB

PBKS vs RCB: आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। पहले क्वालिफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से रौंद डाला। आरसीबी के गेंदबाजों के आगे पंजाब का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम सिर्फ 101 रन बनाकर ऑलआउट हुई। 102 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बेंगलुरु की टीम ने 9 साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में एंट्री मारी है। जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने गेंद से कहर बरपाते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, फिल सॉल्ट ने अर्धशतकीय पारी खेली।

शान से फाइनल में आरसीबी

पंजाब किंग्स को पहले क्वालिफायर में 8 विकेट से रौंदकर आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब को चारों खाने चित कर डाला। पंजाब से मिले 102 रनों के लक्ष्य को आरसीबी के बल्लेबाजों ने सिर्फ 10 ओवर में हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और विराट कोहली सिर्फ 12 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद मंयक अग्रवाल और फिल सॉल्ट ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी जमाई। मयंक 19 रन बनाकर चलते बने। वहीं, सॉल्ट ने अर्धशतक जड़ा और वह 27 गेंदों में 56 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान रजत पाटीदार ने 8 गेंदों में 15 रन ठोके और सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन

मुंह के बल गिरा पंजाब का बैटिंग ऑर्डर

आरसीबी के गेंदबाजों के आगे पंजाब के बल्लेबाजों ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। प्रियांश सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने। वहीं, जोश इंग्लिस को महज 4 रन के स्कोर पर जोश हेजलवुड ने पवेलियन की राह दिखाई। प्रभसिमरन ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 18 रन बनाने के बाद भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। कप्तान श्रेयस अय्यर भी बुरी तरह से फ्लॉप रहे और महज 2 रन बनाकर चलते बने। नेहल वढेरा के खाते में 8 रन आए, तो शशांक सिंह सिर्फ 3 रन ही बना सके। मुशीर खान अपना खाता तक नहीं खोल सके। मार्कस स्टोइनिस ने टीम की ओर से सर्वाधिक 26 रन बनाए, जिसके बूते टीम 100 का आंकड़ा पार कर सकी। हेजलवुड, सुयश शर्मा ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि यश दयाल ने 2 विकेट झटके।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola