हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs NZ: फाइनल जीतने के बाद रवींद्र जडेजा को मिला खास मेडल, सामने आया नया वीडियो

Champions Trophy 2025: भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दिया। इस मैच के बाद रवींद्र जडेजा को खास मेडल मिला है।

विज्ञापन

Champions Trophy 2025 Final: 9 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल मैच में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने दूसरा आईसीसी खिताब अपने नाम किया, जबकि तीसरी बार टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जीत के बाद सभी भारतीय खिलाड़ियों को आईसीसी की ओर से मेडल मिला। लेकिन रवींद्र जडेजा को बीसीसीआई ने खास मेडल दिया है।

बीसीसीआई ने दिया खास मेडल

दरअसल हर मैच के बाद फील्डिंग कोच टी दिलीप किसी एक भारतीय खिलाड़ी को बेस्ट फील्डर के रूप में चुनते हैं। फाइनल मैच के बाद भी दो खिलाड़ी बेस्ट फील्डर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए। इन खिलाड़ियों में विराट कोहली और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल था। हालांकि अंत में जडेजा को बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने फाइनल मैच में शानदार फील्डिंग की थी और वह ग्राउंड पर तेज थ्रो कर रहे थे। इस वजह से उन्हें बेस्ट फील्डर के लिए मेडल दिया गया।

जडेजा करते हैं बेहतरीन फील्डिंग

रवींद्र जडेजा अपनी शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक बल्लेबाजी, गेंदबाजी और दमदार फील्डिंग से सभी का दिल जीता है। उन्होंने अब तक भारत के लिए 204 वनडे मैच में 2806 रन बनाए हैं, जबकि उन्होंने 231 विकेट अपने नाम किए हैं। जडेजा ने फील्डिंग में अपना स्तर काफी ऊंचा किया है। इसलिए उनका शुमार भारत के दिग्गज फील्डरों में किया जाता है। फाइनल मैच में भी जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ चौका मारकर खिताबी मुकाबला जिताया था।

विज्ञापन

भारत ने तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी

भारतीय टीम ने अब तक कुल 3 बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। साल 2002 में भारतीय टीम, सौरव गांगुली की कप्तानी में संयुक्त विजेता घोषित हुई थी। इसके बाद भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया था। वहीं अब साल 2025 में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इतिहास रचा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola