---विज्ञापन---

खेल

IND vs SA: भारत की प्लेइंग 11 पर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान, बताई टीम इंडिया की टेंशन

Ravi Shastri on India Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका सुपर 8 में भिड़ने के लिए तैयार हैं. भारत ने अब तक खेले गए 4 मैच को अपने नाम किया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग 11 को लेकर रवि शास्त्री ने बात की है.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 21, 2026 18:22

Ravi Shastri on India Playing 11: भारतीय टीम का टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत ने लगातार 4 मैच अपने नाम करते हुए सुपर 8 में जगह बनाई है. 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका सुपर 8 में भिड़ने वाले हैं. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और अपने सभी मैच जीतकर आ रही हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले रवि शास्त्री ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर बात की है.

रवि शास्त्री ने प्लेइंग पर की बात

रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू पर भारतीय टीम की प्लेइंग 11 पर बात करते हुए कहा “मुझे लगता है कि भारत के लिए सकारात्मक बात यह है कि हर मैच में किसी न किसी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. ईशान किशन रहे हैं, कभी-कभी पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने. तिलक वर्मा ने भी अपना योगदान दिया है. उन्होंने अच्छी शुरुआत की है, लेकिन मुझे लगता है कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी आना बाकी है.”

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा “अभिषेक शर्मा का तीन मैचों में शून्य पर आउट होना भी एक सकारात्मक बात है. इसलिए, टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बचाकर रखें. टीमें इस बात से थोड़ी चिंतित होंगी कि उन्होंने रन नहीं बनाए हैं.” शास्त्री ने अपनी बातचीत में अभिषेक शर्मा की हालिया फॉर्म पर चिंता जताई है. लेकिन भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को लगता है कि अभिषेक आने वाले मैच में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाएंगे.

दो मजबूत टीमें मैदान पर उतरेंगी- शास्त्री

शास्त्री का मानना है कि भारत और साउथ अफ्रीका टी-20 वर्ल्ड कप की मजबूत टीमों में से एक हैं. उन्होंने आगे कहा “उनके पास बल्लेबाजी में गहराई है. भारत के पास भी बल्लेबाजी में गहराई है. मुझे लगता है कि यह एक रोमांचक मुकाबला होगा. इस टूर्नामेंट में खेल रही दो सबसे मजबूत टीमें 22 तारीख को आमने-सामने होंगी.”

---विज्ञापन---
First published on: Feb 21, 2026 06:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.