Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

VIDEO: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच में रवि शास्त्री ने किया ‘ब्लंडर’, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

Ravi Shastri Blunder Video: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रचा. हालांकि कमेंट्री के दौरान रवि शास्त्री ने ब्लंडर कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 9, 2026 14:25

Ravi Shastri: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला गया था. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96 रनों से जीत दर्ज की. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने इतिहास रचा. भारतीय टीम लगातार 2 बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बनी, जबकि घरेलू सरजमीं पर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बनी. टीम इंडिया की जीत पर रवि शास्त्री ने कमेंट्री बॉक्स में ब्लंडर कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रवि शास्त्री का ‘ब्लंडर’

रवि शास्त्री अपनी बेहतरीन कमेंट्री के लिए जाने जाते हैं. भारत ने जब टी-20 विश्व कप 2011 जीता था, तब जीत के दौरान रवि की आवाज इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई थी. ऐसा ही एक बार रवि शास्त्री से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में भी उम्मीद की गई थी. लेकिन रवि ने बड़ी गलती कर दी. जब भारत ने न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिराया तो रवि को लगा कि ये न्यूजीलैंड को 9वां झटका लगा है. हालांकि भारतीय तब खिताब जीत चुकी थी. बाद में रवि को अपनी गलती का एहसास हुआ और फिर उन्होंने भारतीय टीम की चैंपियन बनने की घोषणा की.

---विज्ञापन---

रवि ने कमेंट्री के दौरान कहा था “गहरी गेंद पर कैच. नौवां विकेट गिर गया.” और आखिरकार, यह हो ही गया. भारत ने तीसरी बार विश्व कप जीता है. लगातार दो विश्व कप जीतने वाली पहली टीम और अपने घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली मेजबान टीम. भारत का प्रदर्शन शानदार रहा. अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रवि शास्त्री को ट्रोल भी किया जा रहा है. हालांकि आमतौर पर रवि की कमेंट्री को खासा पसंद किया जाता है. उनके बोलने का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है. वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषा में कमेंट्री करते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: IND vs NZ फाइनल में टूट गए व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड, चौंकाने वाला आंकड़ा आया सामने

First published on: Mar 09, 2026 02:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.