Ranji Trophy 2024-25: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रणजी ट्रॉफी में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। पूरे 13 साल के बाद विराट रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। हर कोई विराट को रणजी में खेलते हुए देखना चाहता है। रेड बॉल क्रिकेट में कोहली का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में बेहद खराब रहा है। वहीं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद कोहली के रणजी में खेलने की खबरें सामने आने लगी थी, हालांकि पहला मैच कोहली खेल नहीं पाए थे। अब दूसरा मैच खेलने के लिए कोहली ने कमर कस ली है। वहीं कोहली के खेलने को लेकर रेलवे के कप्तान प्रथम सिंह का भी बयान सामने आया है।
क्या बोले विपक्षी टीम के कप्तान?
फैंस से लेकर विपक्षी टीम के खिलाड़ी भी विराट कोहली के रणजी ट्रॉफी में खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली और रेलवे के बीच 30 जनवरी को मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले रेलवे के कप्तान प्रथम सिंह ने कहा कि “विराट कोहली रणजी मैच खेल रहे हैं, यह हमारे लिए प्रेरणा है। वह खेल जगत के दिग्गज हैं”
ये भी पढ़ें:- कोहली vs तेंदुलकर: रणजी ट्रॉफी में किसके आंकड़े कितने दमदार, यहां देखें पूरी डिटेल्स
रणजी में कोहली का प्रदर्शन
रणजी ट्रॉफी में अभी तक विराट कोहली ने 23 मैच खेले हैं। जिसमें उनके बल्ले से 5 शतक निकले हैं। वहीं 23 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 1574 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने अपना आखिरी रणजी मैच साल 2012 में खेला था। दिल्ली का ये मुकाबला यूपी के साथ हुआ था। इस मैच में कोहली का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा था। इस मैच की पहली पारी में कोहली ने 14 और दूसरी पारी में 42 रन बनाए थे।
दिल्ली टीम का स्क्वॉड
आयुष बडोनी, विराट कोहली, प्रणव, सांगवान, अर्पित, मयंक, शिवम, सुमित, वंश, मनी, हर्ष त्यागी, सिद्धांत, सैनी, यश ढुल, गगन, जोंटी सिद्धू, हिम्मत, वैभव, राहुल गहलोत, जितेश सिंह।
ये भी पढ़ें:- कहां देख सकते हैं विराट कोहली का रणजी ट्रॉफी मैच? हॉटस्टार-सोनी नहीं, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
4 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
26 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
45 mins agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
2 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines