कहां देख सकते हैं विराट कोहली का रणजी ट्रॉफी मैच? हॉटस्टार-सोनी नहीं, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Virat Kohli: विराट कोहली लगभग 13 साल बाद रणजी मैच खेलने के लिए उतरने वाले हैं। ऐसे में आप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं।

ICC (1)

Virat Kohli: विराट कोहली लगभग 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करने के लिए तैयार हैं। 30 जनवरी को दिल्ली बनाम रेलवे के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली हिस्सा लेंगे। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। विराट के आलावा क्रिकेट फैंस इस मैच का मजा ले सकते हैं।

विज्ञापन

कहां होगी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

विराट कोहली लंबे अरसे के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली रणजी में शानदार प्रदर्शन कर चैंपियंस ट्रॉफी में अपना रंग जमाना चाहते हैं। फैंस भी विराट कोहली को खेलते हुए देखना चाहते हैं। ऐसे में 30 जनवरी को होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। दर्शक इस मैच का मजा जियो सिनेमा पर ले सकते हैं।

विज्ञापन

इस नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं विराट

सवाल ये है कि किंग कोहली रेलवे के खिलाफ होने वाले मैच में किस स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे। माना जा रहा है कि विराट चौथे स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। विराट टेस्ट क्रिकेट में इसी स्थान पर बैटिंग करना पसंद करते हैं। इस लिहाज से कोहली रेलवे के खिलाफ भी नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे।

विज्ञापन

आखिरी बार साल 2012 में खेले विराट

विराट कोहली ने दिल्ली के लिए आखिरी रणजी मैच साल 2012 में खेला था। गाजियाबाद में खेले गए इस मैच में यूपी ने दिल्ली को 6 विकेट हराया था। विराट ने पहली पारी में 14 रन बनाए थे। इसके अलावा दूसरी पारी में उनके बल्ले से 43 रन निकले थे।

रेलवे के खिलाफ दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन

आयुष बदोनी (कप्तान), विराट कोहली, सनत सांगवान, अनुज रावत (विकेटकीपर), यश ढुल, अर्पित राणा, सुमित माथुर, जोंटी सिद्धू, शिवम वर्मा, हर्ष त्यागी, नवदीप सैनी।

विज्ञापन

दिल्ली का फुल स्क्वाड

आयुष बदोनी (कप्तान), विराट कोहली, सनत सांगवान, अर्पित राणा, यश ढुल, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, शिवम शर्मा, प्रणव राजवंशी, वैभव कांडपाल, मयंक गुसाईं, गगन वत्स, सुमित माथुर, राहुल गहलोत, जितेश सिंह, वंश बेदी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ