Ranji Trophy Semi Final: रणजी ट्रॉफी में अब सेमीफाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। वहीं, गुजरात और केरल के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, इस मैच में कन्कशन सब्स्टीट्यूट को लेकर बवाल छिड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। मैच के चौथे दिन गुजरात टीम ने कन्कशन सब्स्टीट्यूट का इस्तेमाल करके एक खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। जिस पर केरल के कप्तान ने अपनी नाराजगी जाहिर की।
गेंदबाज की जगह आया ऑलराउंडर
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज में भी कन्कशन सब्स्टीट्यूट पर बवाल छिड़ता हुआ दिखाई दिया था। जब शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को खेलते हुए देखा गया था। ऐसा ही मामला अब रणजी ट्रॉफी में खेले जा रहे गुजरात और केरल के बीच सेमीफाइनल से सामने निकलकर आ रहा है। इस मैच के दौरान गुजरात के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई के मुंह पर गेंद लग गई थी। जिसके बाद इस मैच में कन्कशन सब्स्टीट्यूट के चलते गुजरात टीम में रवि बिश्नोई की जगह ऑलराउंडर हेमंग पटेल को शामिल किया गया। जिसके बाद गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हेमंग ने पहली पारी में 41 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटने को तैयार मैच विनर
क्या होता है कन्कशन सब्स्टीट्यूट?
दरअसल, कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तहत गेंदबाज की जगह गेंदबाज, बल्लेबाज की जगह बल्लेबाज और ऑलराउंडर की जगह ऑलराउंडर खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाता है, लेकिन गुजरात और केरल के मैच में कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तहत गेंदबाज की जगह एक ऑलराउंडर का शामिल करने के चलते केरल के कप्तान ने निराशा जाहिर की थी। बता दें, रवि बिश्नोई एक स्पिन गेंदबाज हैं और वे बल्लेबाजी करने नंबर-9 या नंबर-10 पर आते हैं। इसके अलावा हेमंग पटेल जिनको कन्कशन सब्स्टीट्यूट के चलते रवि बिश्नोई की जगह टीम में शामिल किया गया था उन्होंने नंबर-5 पर बल्लेबाजी की थी।
चौथे दिन गुजरात ने बनाए थे 429 रन
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक गुजरात टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 429 रन बना लिए थे। इससे पहले केरल ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 457 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका में कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
29 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
37 mins ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
3 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
3 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines