---विज्ञापन---

खेल angle-right

Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका में कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

AFG vs SA: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मैच में कौन सी टीम मारेगी बाजी? कराची में होने वाले मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग 11

---विज्ञापन---

Champions Trophy 2025 AFG vs SA: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में तीसरा मैच अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस मैच पर भी हर किसी की निगाहें रहेंगी। ट्राई सीरीज में हार के बाद साउथ अफ्रीका इस मैच में वापसी कर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करना चाहेगी तो वहीं अफगानिस्तान भी उलटफेर करने का पूरा दम रखती है। साउथ अफ्रीका की टीम काफी मजबूत नजर आ रही हैं लेकिन टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। कराची में होने वाले इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहेगा आइए जानने की कोशिश करते हैं।

इंजरी से परेशान अफ्रीकी टीम

साउथ अफ्रीका के कई खिलाड़ी इंजरी के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो कि किसी भी परिस्थिति में टीम को जीत दिलाने का दम रखते हैं। रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन की मौजूदगी में टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत दिख रही है।

---विज्ञापन---

उलटफेर करने में माहिर अफगानिस्तान

अफगानिस्तान की टीम बड़े टूर्नामेंट में उलटफेर करने के लिए जानी जाती है। साल 2023 का विश्व कप हो या पिछले साल हुआ टी20 विश्व कप टीम के खिलाड़ियों ने खुद को हर जगह साबित किया है। हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी छाप छोड़ती हुई दिख सकती है। अनुभवी गेंदबाज राशिद खान पाकिस्तान की पिचों पर घातक साबित हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

AFG vs SA हेड टू हेड रिकॉर्ड

अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के वनडे इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें 5 बार भिड़ी हैं। जिसमें से साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं अफगानिस्तान 2 मैच जीती है। टूर्नामेंट के पहले साउथ अफ्रीका की टीम अपनी फॉर्म तलाशती हुई नजर आ रही है ऐसे में अफगानिस्तान के पास जीत से शुरुआत करने का शानदार मौका होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, नांग्याल खरोती, राशिद खान, नूर अहमद।

---विज्ञापन---

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), रयान रिकेल्टन, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जेन्सन, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी।

ये भी पढ़िए- Champions Trophy 2025: पाक के खिलाफ टीम इंडिया को तुरंत सुधारनी होंगी ये बड़ी गलतियां!

First published on: Feb 21, 2025 10:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola