Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के दूसरे लेग में जम्मू कश्मीर ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। बड़े-बड़े दिग्गजों की मौजूदगी के बावजूद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। पारस डोगरा की कप्तानी में जम्मू-कश्मीर ने मुंबई को 5 विकेट हरा दिया।
मुकाबले में फेल हुए दिग्गज
मुंबई के लिए इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने पहली पारी में अर्धशतक और दूसरी पारी में शतक लगाया था, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। वहीं, मुंबई के दिग्गज रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके।
मुंबई को करना पड़ा हार का सामना
इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 120 रन पर ही सिमट गई थी। इस दौरान शार्दुल ठाकुर के 51 रन की पारी खेली थी। पहली पारी में जम्मू-कश्मीर के लिए उमर नजीर और युद्धवीर सिंह ने 4-4 विकेट लिए। जवाब में जम्मू-कश्मीर की पहली पारी 206 रन पर समाप्त हुई थी। इस तरह से जम्मू-कश्मीर ने मुंबई पर 86 रन की बढ़त हासिल कर ली थी।
दूसरी पारी में भी मुंबई के स्टार खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सके। इस दौरान एक बार फिर से शार्दुल ठाकुर ने संकटमोचक की भूमिका अदा की। उन्होंने 119 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा तनुष कोटियान ने 62 रन की अहम पारी खेली। इन दोनों की पारियों की दम पर मुंबई ने दूसरी पारी में 290 रन बनाए थे। जम्मू-कश्मीर को चौथी पारी में जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
संबंधित खबरें
मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
9 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
49 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines