हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले छाया गंभीर का 'लाड़ला', 5 विकेट भी लिए और अर्धशतक भी जड़ा

IND vs AUS: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। इस दौरे पर टीम इंडिया की कोशिश लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराने की होगी।

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 5 टेस्ट मैच खेलने हैं। इस दौरे के लिए टीम इंडिया के ऐलान हो गया है। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में हैं। टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह हैं। वहीं, स्क्वाड में युवा गेंदबाज हर्षित राणा को भी शामिल किया गया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

गेंदबाजी में दिखाया दम

हर्षित राणा रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए असम के खिलाफ धमाल मचा दिया। उन्होंने 19.3 ओवर में 80 रन देकर 5 विकेट झटके। उनकी रफ्तार और स्विंग का जवाब असम के बल्लेबाजों के पास नहीं था। उनकी खतरनाक गेंदबाजी की वजह से असम की टीम पहली पारी में 330 रन ही बना पाई।

 

बल्लेबाजी में दिखाए रंग

हर्षित राणा ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी में दम दिखाया। उन्होंने 78 गेंदों में 59 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। उनकी इस पारी की वजह से दिल्ली की टीम फायदा भी हुआ और टीम ने पहली पारी में 400 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया था।

विज्ञापन

 

आईपीएल में KKR के लिए किया था दमदार प्रदर्शन

आईपीएल में भी हर्षित राणा ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 20 मैचों में कुल 25 विकेट लिए थे। गौतम गंभीर की देखरेख में उनके खेल में काफी ज्यादा सुधार हुआ है। उन्होंने 9 फर्स्ट क्लास 36 विकेट हासिल किए। इसके अलावा उन्होंने लिस्ट A में 22 विकेट लिए हैं। उनकी इस शानदार प्रदर्शन की वजह से ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए चुना गया है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

विज्ञापन

रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola