IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच आज शाम खेला जाना है। खिताबी मैच की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। हालांकि, फैन्स के लिए अहमदाबाद से बुरी खबर सामने आ रही है। अहमदाबाद में जोरदार बारिश शुरू हो गई है। मैदान को पूरी तरह से काले बादलों ने घेर लिया है। हालांकि, इसके बावजूद काफी भारी तादाद में फैन्स स्टेडियम पहुंच चुके हैं। आरसीबी की टीम ने 9 साल बाद फाइनल का टिकट कटाया है। वहीं, पंजाब के किंग्स 11 साल बाद फाइनल में पहुंचे हैं।
अहमदाबाद में शुरू हुई बारिश
आईपीएल 2025 का खिताबी मुकाबला आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। फाइनल मैच के आगाज से पहले ही अहमदाबाद में मौसम ने जबरदस्त करवट ली है। अहमदाबाद में झमाझम बारिश शुरू हो चुकी है। इंद्र देव के बदले मूड ने फैन्स को निराश कर दिया है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि फाइनल मैच के लिए रिजर्व-डे रखा गया है। यानी अगर 3 जून को बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो मुकाबले को 4 जून को कराया जाएगा। मुंबई और पंजाब किंग्स के बीच दूसरे क्वालिफायर में भी विलेन बनी थी, जिसके चलते काफी समय बर्बाद हो गया था।
रद्द हुआ मैच तो कौन बनेगा चैंपियन?
आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला अगर बारिश के चलते 3 और 4 जून दोनों ही दिन नहीं हो पाता है, तो इस स्थिति में खिताब पंजाब किंग्स की झोली में जाएगा। दरअसल, पंजाब के लीग स्टेज में सबसे ज्यादा पॉइंट थे और वह टेबल में टॉप पर रही थी। इसी कारण बारिश के दोनों ही दिन विलेन साबित होने की स्थिति में पंजाब की फाइनल में बल्ले-बल्ले हो जाएगी। पंजाब ने दूसरे क्वालिफायर मैच में मुंबई इंडियंस को चारों खाने चित करते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया है। क्वालिफायर मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने 41 गेंदों पर 87 रन की धांसू पारी खेली थी। वहीं, नेहल वढेरा ने भी 29 गेंदों में 48 रन ठोके थे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
25 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
34 mins agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
3 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines