Rahul Dravid का बेटा समित द्रविड़ भी अब पिता की राह पर आगे बढ़कर क्रिकेट जगत में धूम मचाने के लिए तैयार है। समित द्रविड़ ने बतौर ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में पहली सफलता बटोरी है। बेटे की इस सफलता पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच की जिम्मेदारी निभा चुके राहुल द्रविड़ का सीना गर्व से चौड़ा हो गया होगा। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले राहुल द्रविड़ के बेटे को एक टीम ने 50 हजार रुपये में अपने साथ जोड़ा है।
किस टीम में शामिल हुए समित द्रविड़
समित द्रविड़ को महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 लीग में मैसूर वॉरियर्स ने अपनी टीम में के साथ जोड़ा है। मैसूर वॉरियर्स महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 लीग के पिछले संस्करण की उपविजेता टीम है। इस टीम ने 50 हजार रुपये में टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के 18 वर्षीय बेटे समित द्रविड़ को टीम में शामिल किया है।
किस तरह के खिलाड़ी हैं समित
समित द्रविड़ मध्यम गति की तेज गेंदबाजी करने के साथ मध्यक्रम में बल्लेबाजी भी करते हैं। मैसूर वॉरियर्स से पहले वह कर्नाटक की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं। कूच बिहार ट्रॉफी 2023-24 में समित द्रविड़ ने कर्नाटक के लिए खेला था और इस टूर्नामेंट में टीम चैंपियन बनी थी।
करुण नायर के नेतृत्व में खेलेंगे समित
मैसूर वॉरियर्स की कप्तानी की जिम्मेदारी करुण नायर को दी गई है। करुण नायर इंडियन क्रिकेट टीम के लिए भी खेल चुके हैं। करुण ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाया था। करुण और समित के अलावा इस टीम में भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल हैं।
क्या है महाराजा ट्रॉफी
महाराजा ट्रॉफी कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित होने वाली एक भारतीय घरेलू टी20 क्रिकेट लीग है। इस लीग में कर्नाटक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली कुल 6 टीमें हिस्सा लेती हैं। इसमें गुलबर्गा रहस्यवादी, हुबली टाइगर्स, कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स, मंगलुरु ड्रेगन्स, मैसूर वारियर्स और शिवमोग्गा लायसं की टीम शामिल है।
मैसूर वॉरियर्स की टीम
करुण नायर (कप्तान), कार्तिक सीए, मनोज भंडागे, कार्तिक एसयू, सुचित जे, गौतम के, विद्याधर पाटिल, वेंकटेश एम, हर्षिल धर्माणी, गौतम मिश्रा, समित द्रविड़, धनुष गौड़ा, दीपक देवाडिगा, सुमित कुमार, स्मयन श्रीवास्तव, जैस्पर ईजे, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सरफराज अशरफ
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: पीवी सिंधु के पास स्वर्णिम इतिहास बनाने का मौका, कोई भी भारतीय ओलंपिक में नहीं कर पाया है ऐसा
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ही नहीं ये भारतीय है भी मेडल का बड़ा दावेदार, एक समय छोड़ना चाहते थे जैवलिन, पिता की सलाह ने बदल दी राह
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, सामने आई बुरी खबर
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ जुड़ा ये विदेशी खिलाड़ी, भारत की जीत में निभाएगा बड़ी भूमिका
संबंधित खबरें
टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
1 hr agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
2 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
2 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
3 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
3 hrs agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
4 hrs agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
4 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines