Rahul Dravid Team India Head Coach: टीम इंडिया को नया हेड कोच मिलने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि गौतम गंभीर भारतीय टीम के अगले हेड कोच हो सकते हैं। हालांकि मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ के पास फिर से कोच बनने का रास्ता खुला है। वह आवेदन प्रक्रिया में शामिल होकर भारतीय टीम के कोच बनने के लिए इंटरेस्ट दिखा सकते थे। हालांकि अब द्रविड़ ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
द्रविड़ ने कहा- मेरा आखिरी टूर्नामेंट
राहुल द्रविड़ ने आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि टी- 20 विश्व कप भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। राहुल द्रविड़ ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह हेड कोच पद के लिए आवेदन नहीं करेंगे। द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है। हेड कोच का कार्यकाल 3.5 साल का होता है। नया हेड कोच 1 जुलाई 2024 से दिसंबर 2027 तक काम करेगा। राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया था। तब से उन्होंने महत्वपूर्ण आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप जैसे बड़े आयोजन शामिल हैं।
यह मेरा आखिरी मैच
द्रविड़ ने न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ भारत के पहले मैच से पहले इस बात की पुष्टि की कि वे अब हेड कोच नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा- ”ये मेरा आखिरी टूर्नामेंट होगा। मैं अपने जीवन के जिस पड़ाव पर हूं, वहां टीम इंडिया का शेड्यूल मेरे लिए मुश्किल होगा। मुझे नहीं लगता कि मैं फिर से आवेदन कर पाऊंगा। जाहिर है कि यह मेरा आखिरी मैच होगा।” हालांकि द्रविड़ ने कहा कि मुझे यह काम करना पसंद है। मुझे लगता है कि यह एक खास काम है। मैंने इस टीम के साथ काम करते हुए एंजॉय किया। यह एक शानदार ग्रुप है। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने राहुल द्रविड़ के कोच रहते टी20i में 71 मैच खेले। जिसमें से 50 जीत दर्ज की। जबकि 17 में हार, 2 टाई और मैच 2 बिना परिणाम के निकले। हालांकि कोच के रूप में शानदार करियर के बावजूद टीम इंडिया टी-20 विश्व कप 2022, आईसीसी विश्व चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप 2023 नहीं जीत सकी।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: Nassau की पिच पर उठे सवाल, श्रीलंका 77 पर ढेर, टीम इंडिया का क्या होगा हाल?
ये भी पढ़ें: पैट कमिंस इस टीम से खेलने के लिए तैयार, बनाए जा सकते हैं कप्तान
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘वर्ल्ड कप हार जाओ, लेकिन भारत से मत हारना…’ रिजवान के बयान ने छेड़ी बहस
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऋषभ पंत के फैंस ने जीता दिल, जानकर आप भी करेंगे सलाम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम की बढ़ी मुश्किलें, मैक्सवेल और स्टार्क को लेकर बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
3 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines