T20 WC 2024: Nassau की पिच पर उठे सवाल, श्रीलंका 77 पर ढेर, टीम इंडिया का क्या होगा हाल?

T20 World Cup 2024 SA vs SL Nassau Pitch: साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबले में नासाउ स्टेडियम की पिच पर सवाल उठे। इस पिच पर गेंदबाजों का बोलबाला रहा। जबकि बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरस गए।

SA vs SL T20 World Cup 2024

SA vs SL T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024 SA vs SL Nassau Pitch: टी-20 वर्ल्ड कप के तहत भारतीय टीम न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में 5 जून को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के बाद इसी मैदान पर भारतीय टीम दो और मैच खेलेगी। जबकि एक मैच लॉर्डहिल में होगा। नासाउ की पिच ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन

सोमवार को श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले में पिच ने बल्लेबाजों को जोर का झटका दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 77 रन पर ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका के तेज और स्पिन दोनों ही गेंदबाजों को पिच से मदद मिली। श्रीलंका की टीम 19.1 ओवर ही खेल सकी। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के भी दो बल्लेबाज 4.2 ओवर में पवेलियन लौट गए। टी-20 विश्व कप में इतनी स्लो पिच की किसी को भी उम्मीद नहीं थी। अब नासाउ की पिच पर कई सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

इरफान पठान ने उठाया सवाल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने नासाउ की पिच पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ये टी-20 क्रिकेट के लिए आइडल पिच नहीं है। वहीं फैंस ने भी सवाल उठाते हुए कहा है कि यदि ऐसे ही मैच होते रहे तो टी-29 विश्व कप का पूरा रोमांच ही खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन

ड्रॉप इन पिचों पर सवाल 

आपको बता दें कि न्यूयॉर्क के स्टेडियम में ड्रॉप इन पिच बनाई गई है। ये पिच ऑस्ट्रेलिया से बनकर आई थीं। जिन्हें मशीनों से इंस्टॉल किया गया है। ड्रॉप इन पिचों में काली मिट्टी की परत के ऊपर घास उगाई जाती है। ये स्टील के फ्रेम में बनने के कारण सख्त होती हैं। माना जाता है कि ये पिच बैटिंग फ्रेंडली रहती हैं, लेकिन SL vs SA के इस मैच ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पिच पर असमान उछाल और स्लो होना बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। उन्हें गेंद को जज करने और उसे टाइम करने में मुश्किलें पैदा हो रही हैं।

विज्ञापन

एनरिक नॉर्टजे ने चटकाए 4 विकेट 

पिच पर बल्लेबाजों के संघर्ष का आलम ये रहा कि श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा 2 गेंदों में शून्य पर पवेलियन लौटे। वहीं सदीरा समरविक्रमा भी डक पर आउट हुए। इसके साथ ही मथीशा पथिराना 4 गेंदों में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन कुसल मेंडिस ने बनाए। कुसल ने 30 गेंदें खेलीं और सिर्फ एक चौका लगाकर 66.33 के स्ट्राइक रेट से 19 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। नॉटेज ने 4 ओवर में महज 7 रन दिए और 4 विकेट चटकाए। केशव महाराज और कागिसो रबाडा को 2-2 और ओटनील बार्टमैन को एक विकेट चटकाने में सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ