R Ashwin: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर अब सभी टीमें अपने-अपने प्लान तैयार करने में जुट गई हैं. 30 जुलाई को आईसीसी ने भी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले विश्व कप के वेन्यू का ऐलान कर दिया. कुल 12 मैदानों पर ये मुकाबले खेले जाएंगे. ऐसे में भारतीय टीम को लेकर पूर्व खिलाड़ी भी अपने-अपने सुझाव दे रहे हैं. अब आर अश्विन ने टीम इंडिया से 4 साल से दूर चल रहे गेंदबाज की वकालत की है.

---विज्ञापन---

आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान

आर अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार की वकालत की है, जो 4 साल से टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. अश्विन को लगता है कि टीम इंडिया को उनकी जरूरत वर्ल्ड कप 2026 में पड़ेगी. भुवी लगातार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अश्विन ने उन्हें फर्स्ट क्लास, लिस्ट A और टी-20 मैच खेलने की सलाह दी है. उन्होंने ये भी कहा कि मैं खुद उनसे बात करूगां.

---विज्ञापन---

अश्विन ने कहा "भुवनेश्वर कुमार के लिए हां. मैं उनसे बात करूंगा, मैं उनसे सभी टूर्नामेंट खेलने की कहूंगा- फर्स्ट क्लास, विजय हजारे ट्रॉफी, सब कुछ. साउथ अफ्रीका के लिए उन्हें उनके प्राइम में ले जाना चाहूंगा. मुझे लगता है कि हमें उनकी जरूरत पड़ेगी."

---विज्ञापन---

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में भुवी ने शानदार प्रदर्शन किया और आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए. आईपीएल 2026 में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी रहे थे. उन्होंने टीम को दूसरी ट्रॉफी जिताने में अहम किरदार प्ले किया. भुवी ने इस सीजन खेले गए 16 मैच में 28 विकेट चटकाए थे. आईपीएल 2025 में भी भुवी ने शानदार प्रदर्शन किया और 14 मैचों में 17 विकेट लिए थे. भुवी लगातार अपनी स्विंग गेंदबाजी से आईपीएल में जलवा बिखेर रहे हैं. भुवी के पास तीनों ही प्रारूपों का अनुभव है. उनकी वापसी से टीम इंडिया का तेज गेंदबाजी विभाग मजबूत होगा.

---विज्ञापन---