---विज्ञापन---

खेल

DPL 2025: काम नहीं आया आयुष दोसेजा का तूफानी शतक, पुरानी दिल्ली ने वेस्ट दिल्ली को हराया

Delhi Premier League 2025: पुरानी दिल्ली ने वेस्ट दिल्ली लायंस के खिलाफ शानादार प्रदर्शन किया और 15 रनों से जीत हासिल कर ली। हालांकि वेस्ट दिल्ली की ओर से आयुष दोसेजा ने शतकीय पारी खेली थी। लेकिन उनकी पारी बेकार चली गई।

Author Written By: News24 हिंदी Updated: Aug 7, 2025 19:45

Delhi Premier League 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में मैच नंबर 10 पुरानी दिल्ली 6 बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच खेला गया। वेस्ट दिल्ली की ओर से आयुष दोसेजा ने शानदार शतकीय पारी खेली। लेकिन इस खिलाड़ी का शतक टीम के लिए काम नहीं आया और पुरानी दिल्ली ने 15 रनों से जीत हासिल कर ली। पुरानी दिल्ली के बल्लेबाजों ने टुकड़ों में रन बनाए थे, जिसका फायदा टीम को मिला।

पुरानी दिल्ली ने बनाए थे 186 रन

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी पुरानी दिल्ली ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज आरुष मल्होत्रा ने 21 और समर्थ सेठ ने 36 गेंदों में 52 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 3 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए। इसके बाद देव लाकड़ा ने भी अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। उन्होंने 31 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद एकांश डोबाल ने 11 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। वेस्ट दिल्ली की ओर से शुभम दुबे को 2 सफलता मिली, जबकि भगवान सिंह और अनिरुद्ध चौधरी को 1-1 सफलता मिली।

---विज्ञापन---

वेस्ट दिल्ली लायंस को मिली हार

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज कृष यादव ने 12 और अंकित कुमार ने 0 रन बनाए। इसके अलाना नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे आयुष दसोजा ने 54 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 10 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए। हालांकि उनकी शतकीय पारी बेकार चली गई। इसके अलावा नमन तिवारी के बल्ले से 5, कप्तान नितीश राणा के बल्ले से 15 और मयंक गुसाईं के बल्ले से 8 रन निकले। आयुष के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। यही वजह रही की टीम को हार का सामना करना पड़ा। पुरानी दिल्ली की ओर से रजनीश दादर और आयुष सिंह ने 2-2 विकेट लिए।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 07, 2025 07:44 PM

संबंधित खबरें