PSL 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए कुछ भी फिलहाल अच्छा नहीं हो रहा है. आईपीएल 2025 के बीच पीएसएल के खेले जाने से इस टूर्नामेंट को उतना सपोर्ट नहीं मिल रहा है. इस बीच ओपनिंग मुकाबले के दौरान एक बहुत बड़ा हादसा टल गया है. सीजन के ओपनिंग मुकाबले से कुछ देर पहले खिलाड़ियों के होटल में आग लग गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय खिलाड़ी भी वहां मौजूद थे, हालांकि इस घटना में खिलाड़ी बाल-बाल बच गए.
खिलाड़ियों के होटल में लगी आग
पाकिस्तान सुपर लीग की आज से शुरुआत हुई है. जहां पर मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा जिसमें साफ दिख रहा था की एक बड़े होटल में आग लगी है. दावा है कि इसी होटल में पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे खिलाड़ी रुके हैं. बाद में जिला प्रशासन ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया की होटल के ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी. ये घटना कोई आतंकवादी हमला नहीं है. फायर ब्रिगेड की 6 टीमें फौरन होटल पहुंची और और करीब 50 लोगों ने मिलकर आग को ज्यादा फैलने से रोका. इन लोगों के कारण ही सिर्फ 30 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया. पाकिस्तान सुपर लीग के सीईओ सलमान नसीर ने दावा किया की सभी खिलाड़ी और स्टाफ पूरी तरह से सुरक्षित हैं.
समय से खेला जाएगा टूर्नामेंट
सलमान नसीर ने इसके साथ ही दावा किया है कि टूर्नामेंट अपने शेड्यूल के हिसाब से ही खेला जाने वाला है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इस्लामाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद खबर लिखे जाने तक 15 ओवर में 97 रनों पर 7 विकेट गंवा दिया है. पाकिस्तान सुपर लीग में हमेशा से ही गेंदबाजों का जलवा देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ें: IPL 2025: जंगल में की प्रैक्टिस, महीनों फोन से रहे दूर, ऐसी है प्रियांश आर्य की अनसुनी कहानी
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
49 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines