IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहला मुकाबला 29 अक्ट को बारिश के कारण रद्द हो गया. इसके अलावा दूसरा मैच 21 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को मौका मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा रिंकू सिंह सहित 4 खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो सकता है. पहले मैच में भारत की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है? आइए डालते हैं एक नजर
सलामी जोड़ी पर एक नजर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत कर सकते हैं. पहले मैच में अभिषेक का बल्ला नहीं चला था. उन्होंने 14 गेंदों में 19 रन बनाए थे. वहीं शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 20 गेंदों में नाबाद 37 रनों की पारी खेली थी.
मिडिल ऑर्डर में ये नाम शामिल
नंबर 3 पर सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी कर सकते हैं. वह पहले मैच में शानदार लय में दिखाई दिए थे. उन्होंने 24 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा एशिया कप 2025 में धमाल मचाने वाले तिलक वर्मा, संजू सैमसन मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे. इसके अलावा शिवम दुबे और अक्षर पटेल लोअर मिडिल ऑर्डर में कमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा कीर्तिमान, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग
स्पिन गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को मौका मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग के रूप में जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा को मौका मिल सकता है, जबकि अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है.
दूसरे मैच की भारतीय टीम की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा , शुभमन गिल , सूर्यकुमार यादव (कप्तान) , तिलक वर्मा , संजू सैमसन (विकेट कीपर ), शिवम दुबे , अक्षर पटेल , हर्षित राणा , कुलदीप यादव ,वरुण चक्रवर्ती , जसप्रीत बुमराह.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: कैनबरा के बाद दूसरे T20I में भी बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा मेलबर्न में मौसम का मिजाज
संबंधित खबरें
गुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
38 mins agoभारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
1 hr ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
1 hr agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
1 hr agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
2 hrs agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
2 hrs agoछोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं गिल की सांसें? जीत के बाद किया खुलासा
2 hrs agoप्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
2 hrs agoहार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines