IND vs SL: भारतीय टीम ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज को अपने नाम कर लिया. भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए सीरीज पर क्लीन स्वीप कर लिया. इससे पहले भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर लगातार 3 सीरीज गंवानी पड़ी थी. अब जिम्बाब्वे दौरे के बाद भारतीय टीम श्रीलंका रवाना होगी, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का दल ऐसा हो सकता है.
जसप्रीत बुमराह समेत बाहर हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई 28 जुलाई को टीम का ऐलान कर सकती है. जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुदंर, साई सुदर्शन, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी फिलहाल फिट नहीं हैं. ऐसे में ये खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो सकते हैं. इन खिलाड़ियों की जगह पर कुछ युवा खिलाड़ियों को भारतीय दल में शामिल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई गुड न्यूज
इन खिलाड़ियों का खेलना लगभग तय
श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से शुरू होने वाला है. इसके अलावा दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से शुरू होगा. इस सीरीज में भारतीय दल में यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत का खेलना लगभग तय है. ये खिलाड़ी लगातार भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके अलावा गुरनूर बरार, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा को भी मौका मिल सकता है. जडेजा आगामी सीरीज से पहले पूरी तरह से फिट हो गए हैं. ऐसे में उनकी लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: कप्तान बनने के बाद फ्लॉप हुए बाबर आजम, महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन
श्रीलंका के खिलाफ भारत का संभावित स्क्वाड
यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़ और सारांश जैन.
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: 48 सालों में पहली भारत ने रिकर्व इवेंट में जीता चौथा गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा इतिहास
1 hr agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
1 hr agoAsian Games 2026 LIVE: भारत ने पहली बार महिला रिकर्व तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल, साउथ कोरिया को हराया
2 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
10 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
11 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
11 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
12 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines