IPL 2025 Prithvi Shaw: युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इन दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। फिटनेस और खराब प्रदर्शन के चलते लगातार उनको हर टीम से ड्रॉप किया जा रहा है। रणजी ट्रॉफी से ड्रॉप होने के बाद पृथ्वी शॉ इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में भी अनसोल्ड रहे। 75 लाख रुपये बेस प्राइस होने के बाद भी इस खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला। इसके अलावा पृथ्वी पर पूर्व दिग्गजों की सलाह को नजरअंदाज करने के भी आरोप लगे हैं। वहीं अब पृथ्वी के बचपन के कोच संतोष पिंगुटकर ने बताई उनकी इस हालत के पीछे की वजह।
क्रिकेट से अलग दूसरी चीजों में ज्यादा दिलचस्पी
अक्सर पृथ्वी शॉ के पार्टियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिसको चलते उनको काफी ज्यादा ट्रोल भी किया जाता है। वहीं अब पृथ्वी शॉ की इस हालत को लेकर उनके बचपन के कोच संतोष पिंगुटकर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, “खेल को छोड़कर बाकी अन्य गतिविधियों में वृद्धि देखी गई। वह क्रिकेट के बाहर अपने समूहों में अधिक व्यस्त था लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह क्रिकेट से प्यार करता है। हालांकि, वह खेल के प्रति अपने प्यार को अपने प्रयासों में नहीं बदल पाया। यही कारण है कि वह इस तरह के बुरे दौर से गुजर रहा है। उसे जल्द से जल्द वापसी करनी चाहिए। सभी का आशीर्वाद उसके साथ है।”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: 3 छक्के, 3 चौके, मैच विनिंग पारी, अनसोल्ड रहने के बाद पृथ्वी शॉ ने बरपाया कहर
खराब फिटनेस के चलते रणजी से हुए थे ड्रॉप
अपनी खराब फिटनेस को लेकर पिछले काफी समय से पृथ्वी शॉ चर्चा का विषय बने हुए हैं। खराब फिटनेस के चलते ही पृथ्वी को रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके अलावा उन पर अनुशासन की कमी के भी आरोप लगते रहे हैं। पृथ्वी ने अभी तक आईपीएल में 79 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से 1892 रन निकले हैं। जिसमें 14 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147.46 का रहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB के लिए पहली बार खेलेंगे ये 3 मैच विनर खिलाड़ी, क्या दिला पाएंगे टीम को पहला खिताब?
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
16 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines