Champions Trophy 2025: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों में जुटेगी। मेगा इवेंट की मेजबानी पाकिस्तान और यूएई मिलकर कर रहे हैं। भारतीय टीम अपने सभी मैच यूएई में खेलेगी। मेगा इवेंट का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है। भारतीय टीम 20 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। ऐसे में आइए जानते हैं चैपियंस ट्रॉफी में भारत का स्क्वाड कैसा हो सकता है?
इन बल्लेबाजो को मिल सकता है मौका
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल मोर्चा संभाल सकते हैं। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल को रिजर्व के तौर पर शामिल किया जा सकता है। वहीं मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। वनडे में ये खिलाड़ी लगातार भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वनडे विश्व कप 2023 में भी केएल राहुल ने भारत के लिए लोअर मिडिल ऑर्डर में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में पूरी संभावनाएं हैं कि भारत इन बल्लेबाजों के साथ ही उतरेगा।
गेंदबाजी विभाग पर एक नजर
स्पिन गेंदबाज के रूप में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा मोर्चा संभाल सकते हैं। वनडे प्रारूप में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज के अलावा मोहम्मद शमी अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को गिरफ्तार कर सकते हैं। शमी ने भारत के लिए आखिरी बार वनडे विश्व कप 2023 में खेला था।
इसके बाद शमी भारतीय टीम से दूर हो गए हैं। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी खेलने की संभावना अधिक है। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी भी भारत के लिए वनडे डेब्यू चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए कर सकते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का संभावित दल
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, नितीश रेड्डी, श्रेयस अय्यर।
रिजर्व- यशस्वी जयसवाल, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर
ये भी पढ़ें:- आकाश चोपड़ा ने चुने साल 2024 के 5 बेस्ट टी-20 बल्लेबाज, लिस्ट में दो भारतीय नाम शामिल
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
25 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
34 mins agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
3 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines