हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

T20 World Cup 2026 में भारतीय मूल के खिलाड़ियों पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा-आप गौरवान्वित कर रहे हैं

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय मूल के खिलाड़ियों को लेकर पीएम मोदी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इन खिलाड़ियों की प्रशंसा की है. कई ऐसे भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दूसरे देश के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में दुनिया की कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया है. हालांकि 12 टीमों का सफर सुपर 8 से पहले ही खत्म हुआ. ओमान, यूएसए, कनाडा और यूएई जैसे कई देशों ने टी-20 विश्व कप में भाग लिया था. इन टीमों के लिए भारतीय मूल के कई खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व भी किया. अब पीएम नरेंद्र मोदी ने इन खिलाड़ियों की प्रशंसा की है.

पीएम मोदी ने की तारीफ

मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा “कई भारतीय मूल के खिलाड़ी अपने देशों को गौरवान्वित कर रहे हैं और वहां के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं. यही भारतीयता की विशेषता है. वे जहां भी जाते हैं, भारतीय अपनी मातृभूमि से जुड़े रहते हैं. और वे अपने कार्यस्थल, यानी जिस देश में रहते हैं, उसकी संस्कृति को निखारने में भी योगदान देते हैं.”

उन्होंने आगे कहा “मैं अक्सर कहता हूं कि जो खेलता है, वही खिलता है. खेल हमें एकजुट भी करता है. आप इन दिनों टी20 विश्व कप के मैच देख रहे होंगे. मुझे यकीन है कि मैच देखते समय आपकी नजर किसी खास खिलाड़ी पर जरूर होगी. जर्सी भले ही किसी दूसरे देश की हो, लेकिन उसका नाम सुनते ही आपको एहसास होता है कि वह हमारे देश का है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: विराट कोहली के बाद संजय मांजरेकर के निशाने पर सूर्यकुमार यादव! अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद की ऐसी शिकायत

इन खिलाड़ियों ने लूटी महफिल

आपको बता दें कि कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा पंजाब के गुरदासरपुर से हैं. इसके अलावा यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल भी गुजरात के रहने वाले हैं. इसके अलावा यूएसए के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर मुंबई के रहने वाले हैं. इन भारतीय मूल के खिलाड़ियों ने दूसरे देशों के लिए वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है. यूएसए, यूएई जैसी टीमों ने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन भी किया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola