विराट कोहली के बाद संजय मांजरेकर के निशाने पर सूर्यकुमार यादव! अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद की ऐसी शिकायत

Sanjay Manjrekar On Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ मैच में जब टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बिखर गया था, तब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला और मेन इन ब्लू को जीत दिलाने में मदद की, लेकिन अब उन्हें संजय मांजरेकर की तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

Suryakumar Yadav Sanjay Manjrekar 2

Suryakumar Yadav Sanjay Manjrekar

Sanjay Manjrekar Criticised Suryakumar Yadav: भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर को हाल ही में विराट कोहली के खिलाफ कमेंट करने पर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था, हालांकि अब उन्होंने टीम इंडिया के मौजूदा टी20 कैप्टन सूर्यकुमार को लेकर बयान दिया है. संजय ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अमेरिका के खिलाफ भारत के विकेट जल्दी गिरने पर डिफेंसिव मोड में जाने के लिए कप्तान सूर्या की आलोचना की है.

विज्ञापन

मांजरेकर का सूर्या पर निशाना

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में संजय मांजरेकर ने कहा: ‘सूर्यकुमार यादव में मुझे कुछ ऐसा दिख रहा है, जो मुझे ज़्यादा पसंद नहीं आ रहा है. वानखेड़े में यूएसए के खिलाफ भारत का स्कोर 77/6 था. और सूर्यकुमार यादव को अपना गेम बदलना पड़ा, जो उन्होंने शानदार तरीके से किया. बस थोड़ा धीमा किया और फिर धमाका किया और शानदार स्कोर बनाया, ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ और सब कुछ. तब से, मुझे लगता है कि वो इसे थोड़ा ज्यादा कर रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ जब भारत ने कुछ विकेट गंवाए, तो उन्होंने सच में शटर काफी नीचे कर दिए.’

विज्ञापन

मौजूदा टूर्नामेंट में सूर्या का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर एक साथ स्ट्रगल कर रहा है. वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में सूर्यकुमार ने 49 गेंदों पर 84 रन बनाकर टीम को बचाया. हालांकि उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 13 गेंदों पर 12 रन बनाए. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 29 गेंदों पर 32 रन बनाए, और नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 28 गेंदों पर 34 रन बनाए.

विज्ञापन

इस साल सूर्या ने की वापसी

सूर्यकुमार का साल 2025 में इंटरनेशनल T20 में खराब प्रदर्शन रहा, उन्होंने 21 मैचों में 13.62 की औसत से बिना फिफ्टी के 218 रन बनाए. हालांकि 35 साल के इस खिलाड़ी ने 2026 की शुरुआत जोरदार तरीके से की, और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज़ में 5 मैचों में 242 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. उनकी लीडरशिप में भारत 22 फरवरी को अहमदाबाद में अपने पहले सुपर 8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना करेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ