IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मुकाबला खेला गया। एशिया कप 2025 में खेले गए इस मैच को भारत ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। मैच के बाद भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद क्रिकेट जगत की कई हंस्तियों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आईसीसी से शिकायत दर्ज कराई है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज करा दी है। मोहसिन नकवी ने भारत-पाकिस्तान मैच रेफरी को तत्काल रूप से हटाने की मांग की है। पाकिस्तान के कई अधिकारी भारतीय टीम के हाथ न मिलाने वाले रवैये से खफा हैं और इसका विरोध भी कर रहे हैं।
मोहसिन नकवी ने किया पोस्ट
मोहसिन नकवी ने कहा कि पीसीबी ने मैच रेफरी द्वारा आईसीसी आचार संहिता और एमसीसी के क्रिकेट भावना से संबंधित नियमों के उल्लंघन के संबंध में आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई है। पीसीबी ने एशिया कप से मैच रेफरी को तुरंत हटाने की मांग की है। पीसीबी के बयान के मुताबिक मैच रेफरी ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा को हाथ न मिलाने का निर्देश दिया था।मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने टॉस के समय कप्तान सलमान अली आगा से कहा था कि वह अपने भारतीय समकक्ष से हाथ न मिलाएं।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK, Asia Cup 2025: पाकिस्तान टीम से सहन नहीं हुई बेइज्जती, ‘नो हैंडशेक’ विवाद पर भारत के खिलाफ कर दी शिकायत
पाकिस्तानी कोच हुए थे नाराज
मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने आपस में एक दूसरे से हाथ मिलाया और बिना पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर ड्रेसिंग रूम में चले गए। इसपर पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने कहा कि जाहिर है, हम मैच के अंत में हाथ मिलाने के लिए तैयार थे। हमें निराशा हुई कि हमारे विरोधी ने ऐसा नहीं किया। हम हाथ मिलाने के लिए वहां गए और वे पहले ही चेंजिंग रूम में जा चुके थे। मैच का यह एक निराशाजनक अंत था। एक ऐसे मैच में जहां हम अपने खेल से पहले ही निराश थे, हम कम से कम हाथ मिलाने के लिए तैयार तो थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘कुलदीप हमारी बैंड बजा रहा है’, हार से दुखी पाकिस्तानी फैंस ने अपने ही खिलाड़ियों को ऐसे लताड़ा
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
1 hr agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
2 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
2 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
4 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
4 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
5 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
5 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines