आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 201 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई की टीम ने 19.5 ओवर में हासिल कर लिया. मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. उनके अलावा, रयान रिकेल्टन ने 48 रन बनाए, जबकि शेफेरन रडरफोर्ड ने 20 रन और विल जैक्स ने नाबाद 25 रनों का योगदान दिया. वहीं, पंजाब की ओर से अजमतुल्लाह उमरज़ई ने 2 विकेट चटकाए, जबकि मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया. यह मुंबई की इस सीजन चौथी जीत रही, जबकि पंजाब को लगातार 5वीं हार मिली.
मुंबई ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 28 रनों की जरूरत है. फिलहाल तिलक वर्मा 62 रन और विल जैक्स 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
पंजाब किंग्स के खिलाफ तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. तिलक ने 25 गेंदों पर छक्के के साथ अपना पचासा पूरा किया.
17वें ओवर की तीसरी गेंदपर मुंबई को शेफेरन रदरफोर्ड के रूप में चौथा झटका लगा. रदरफोर्ड 21 गेंदों पर 20 रन बनाकर अज़मतुल्लाह उमरज़ई की गेंद पर आउट हो गए. 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर 151 रन है.
---विज्ञापन---
15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. मुंबई का स्कोर 129/3 है. तिलक 19 गेंदों में 31 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 72 रनों की जरूरत है.
तिलक वर्मा से खासा उम्मीदें हैं. तिलक आज शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह 16 गेंदों में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. मुंबई को जीत के लिए 33 गेंदों में 74 रनों की जरूरत है. तिलक वर्मा मुबंई की बड़ी उम्मीद हैं.
---विज्ञापन---
10वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई को रोहित शर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा. रोहित 26 गेंदों पर 25 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हो गए. 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 89 रन है.
9वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई को नमन धीर के रूप दूसरा झटका लगा. नमन 6 गेंदों पर 9 रन बनाकर मार्को यानसेन का शिकार बने. 8.5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 81 रन है.
---विज्ञापन---
7वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई को रयान रिकेल्टन के रूप में पहला झटका लगा. रिकेल्टन 23 गेंदों पर 48 रन बनाकर अजमतुल्लाह उमरज़ई की गेंद पर आउट हो गए. 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 69 रन है.
मुंबई ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना किसी नुकसान 59 रन बना लिए हैं. फिलहाल रयान रिकेल्टन 48 रन और रोहित शर्मा 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
मुंबई ने शुरुआती 3 ओवर में बिना किसी नुकसान 28 रन बना लिए हैं. फिलहाल रोहित शर्मा 4 रन और रयान रिकेल्टन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, पंजाब किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंकने आए हैं.
---विज्ञापन---
आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 201 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन बनाए. पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, अजमतुल्लाह उमरज़ई ने 38 रन और प्रियांश आर्या ने 22 रन बनाए. वहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, दीपक चाहर ने 2 विकेट झटके, जबकि कार्बिन बॉश और राज बाबा ने 1-1 विकेट लिया.
18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंजाब का 8वां विकेट गिरा. अजमतुल्लाह उमरजई 17 गेंदों पर 38 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर आउट हो गए. 18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 8 विकेट पर 166 रन है.
---विज्ञापन---
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर पंजाब ने मार्को यानसेन के रूप में अपना 7वां विकेट गंवा दिया. यानसेन सिर्फ 2 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने. 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 7 विकेट पर 147 रन है.
15वें ओवर की चौथी गेंद पर पंजाब को शशांक सिंह के रूप में छठा झटका लगा. शशांक सिर्फ 2 रन बनाकर कोर्बिन बॉश की गेंद पर आउट हो गए. 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 6 विकेट पर 115 रन है.
---विज्ञापन---
14वें ओवर की दूसरी गेंद पर पंजाब को सुर्यांश शेगडे के रूप में 5वां झटका लगा. सुर्यांश सिर्फ 8 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने. 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 5 विकेट पर 128 रन है.
13वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब को कूपर कोनोली के रूप में चौथा झटका लगा. कोनोली 22 गेंदों पर 21 रन बनाकर राज बाबा अंगद की गेंद पर आउट हुए. 12.3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 111 रन है.
---विज्ञापन---
12वें ओवर की चौथी गेंद पर पंजाब को कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा झटका लगा. अय्यर सिर्फ 4 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हो गए. 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट पर 111 रन है.
12वें ओवर की दूसरी गेंद पर पंजाब को प्रभसिमरन सिंह के रूप में दूसरा झटका लगा. प्रभसिमरन 32 गेंदों पर 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें शार्दुल ठाकुर ने आउट किया.
---विज्ञापन---
IPL 2026, Punjab Kings vs Mumbai Indians Highlights: आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला गुरुवार, 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई ने पंजाब के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 201 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई की टीम ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. मुंबई की इस जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. उनके अलावा, रयान रिकेल्टन ने 23 गेंदों पर 48 रन बनाए, जबकि शेफेरन रडरफोर्ड ने 21 गेंदों पर 20 रन और विल जैक्स ने 10 गेंदों पर नाबाद 25 रनों का योगदान दिया. वहीं, पंजाब की ओर से अजमतुल्लाह उमरज़ई ने 2 विकेट चटकाए, जबकि मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया.
---विज्ञापन---
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन बनाए. पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 32 गेंदों पर 57 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए.. उनके अलावा, अजमतुल्लाह उमरज़ई ने 38 रन और प्रियांश आर्या ने 22 रन बनाए. वहीं, मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, दीपक चाहर ने 2 विकेट झटके, जबकि कार्बिन बॉश और राज बाबा ने 1-1 विकेट लिया. यह मुंबई की इस सीजन 12 मैचों में चौथी जीत रही, जबकि पंजाब को 12 मैचों में लगातार 5वीं हार मिली. मुंबई की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और इस हार से पंजाब की राह मुश्किल हो गई है. हालांकि, पंजाब की टीम 6 मैच जीतकर 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.
---विज्ञापन---