Pat Cummins: भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया तैयारी कर रही है। पांच मैच की टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली जाएगी। भारतीय टीम का इस सीरीज के लिए ऐलान भी हो गया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ सीरीज के बाद श्रीलंका का दौरा करने वाली है। जहां पर 2 टेस्ट मैच की सीरीज के अलावा 1 वनडे मैच की सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका दौरे के लिए पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की ओर से हिस्सा नहीं लेंगे, जिसकी बड़ी वजह सामने आई है।
कमिंस नहीं लेंगे हिस्सा
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अहम है। लेकिन इस सीरीज में पैट कमिंस हिस्सा नहीं ले पाएंगे। दरअसल पैट कमिंस और उनकी पत्नी बेकी बोस्टन अपने दूसरे बच्चे की तैयारी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए संकेत दिया कि टीम कमिंस के फैसले का सम्मान करेगी।
दूसरे बच्चे की तैयारी में पैट कमिंस
साल 2020 में पैट कमिंस ने अपनी गर्लफ्रेंड बेकी बोस्टन से सगाई की थी। इसके दो साल बाद यानी साल 2022 में दोनों ने शादी रचाई। दोनों को एक बेटा भी है, जिसका नाम एल्बी है। कुछ महीने पहले कमिंस की पत्नी बोस्टन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि उनके यहां एक और नन्हा मेहमान आने वाला है।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने शेड्यूल का किया ऐलान
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 2 मैच की टेस्ट सीरीज और 1 मैच की वनडे सीरीज का ऐलान कर दिया है। पहला टेस्ट मैच 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 6 से 10 फरवरी के बीच खेला जाना है। वहीं इकलौता वनडे मैच 13 फरवरी को खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए टेस्ट के बाद वनडे सीरीज रखी गई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऑक्शन में अंजान खिलाड़ियों की हो जाएगी चांदी, BCCI देने जा रहा बड़ी सौगात
ये भी पढ़ें: BAN vs SA: रबाडा ने एक साथ तोड़ा 2 पाकिस्तानी दिग्गज का रिकॉर्ड, इस मामले में निकल गए आगे
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines