Paris Paralympics 2024: 28 या 29 अगस्त..., कब से एक्शन में भारतीय पैरा एथलीट? दूर कर लें कंफ्यूजन

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक की शुरुआत 28 अगस्त से हो रही है। पिछली बार भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड सहित 19 मेडल जीते थे। इस बार भारत ने 10 गोल्ड मेडल समेत कुल 25 मेडल जीतने का लक्ष्य रखा है।

ind vs - 2024-08-28T124204.460
विज्ञापन

Paris Paralympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में अब भारत की कोशिश पेरिस पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने की है। पेरिस पैरालंपिक की ओपनिंग सेरेमनी 28 अगस्त को होगी। वहीं, अगर क्लोजिंग सेरेमनी की बात करें तो यह 9 सितंबर को होगी। 29 अगस्त से 8 सितंबर के बीच भारतीय एथलीट्स अपनी दावेदारी पेश करते हुए नजर आएंगे। इस बार पैरालंपिक में हिस्सा लेने के लिए भारत की 84 सदस्यीय टीम पेरिस गई है। भारत के एथलीट्स 12 स्पर्धाओं में मेडल को लेकर अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

पैरा बैडमिंटन और पैरा शूटिंग में भारत के क्रमशः 13 और 10 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इस बार पैरालंपिक खेलों में भारत के एथलीट्स पहली बार पैरा साइकिलिंग, पैरा जूडो और पैरा रोइंग (नौकायन) में हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय एथलीट इस बार पैरा आर्चरी, पैरा डोंगी नौकायन, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा स्विमिंग, पैरा टेबल टेनिस और पैरा ताइक्वांडो में भी अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

विज्ञापन

टोक्यो का रिकॉर्ड तोड़ने पर होगी नजर

भारत का प्रदर्शन टोक्यो 2020 पैरालंपिक में बेहद शानदार रहा था। भारत ने टोक्यो में पांच गोल्ड, आठ सिल्वर और छह ब्रॉन्ज सहित 19 मेडल जीते थे। यह पैरालंपिक खेलों में भारत का अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन था। इस बार अवनि लेखरा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा एथलेटिक्स), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग) और कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन) अपने मेडल का बचाव करते हुए नजर आएंगे।

जानें कब से एक्शन में दिखेंगे भारतीय एथलीट

पैरालंपिक खेलों की शुरुआत 28 अगस्त से होगी। हालांकि भारतीय एथलीट 29 अगस्त से एक्शन में दिखाई देंगे। भारतीय एथलीट्स 29 अगस्त को आर्चरी, बैडमिंटन, साइकलिंग, शूटिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस और ताइक्वांडो में अपनी दावेदारी पेश करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक में भारत का शेड्यूल

खेल शुरुआत खत्म मेडल इवेंट भारतीय एथलीट
 पैरा आर्चरी 29 अगस्त 5 सितंबर 6 6
पैरा एथलेटिक्स 30 अगस्त 8 सितंबर 12 38
पैरा बैडमिंटन 29 अगस्त 2 सितंबर 3 13
पैरा डोंगी नौकायन 6 सितंबर 8 सितंबर 3 3
पैरा साइक्लिंग 29 अगस्त 7 सितंबर 8 2
पैरा जूडो 5 सितंबर 7 सितंबर 2 2
पैरा पावरलिफ्टिंग 4 सितंबर 8 सितंबर 4 4
पैरा नौकायन 30 अगस्त 1 सितंबर 1 2
पैरा शूटिंग 29 अगस्त 5 सितंबर 11 10
पैरा स्विमिंग 29 अगस्त 7 सितंबर 1 1
पैरा टेबल टेनिस 29 अगस्त 8 सितंबर 3 2
पैरा ताइक्वांडो 29 अगस्त 1 सितंबर 1 1
टोटल 55 84

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ