---विज्ञापन---

Paris Olympics 2024: बचपन में माता-पिता को खोया, पहले ओलंपिक में किया कमाल, जानें कौन हैं अमन सहरावत?

Paris Olympics 2024: अमन सहरावत ने कुश्ती में भारत को मेडल दिलाया। पेरिस ओलंपिक में अमन सहरावत ने तिरंगा लहरा दिया। उन्होंने पहले ही ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। आइए जानते हैं कि कौन हैं अमन सहरावत?

---विज्ञापन---

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में अमन सहरावत ने कमाल कर दिया। उन्होंने भारत को छठवां मेडल दिलाया। अमन सहरावत ने सेमीफाइनल में प्रतिद्वंद्वी को पटकनी देकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। इससे पहले उन्होंने 57 किलो वर्ग के अल्बानिया के जेलिमखान एबकारोव को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। उन्होंने इस मैच को 12-0 से जीत लिया था। अमन सहरावत की इस सफलता में उनके ताऊ का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार अमन सहरावत पदक जीत कर आएंगे।

बचपन में माता-पिता को खोया

---विज्ञापन---

साल 2003 में अमन सहरावत का जन्म झज्जर जिले में हुआ था। वो एक फ्रीस्टाइल पहलवान हैं। उन्होंने 2021 में राष्ट्रीय चैंपियनशिप को अपने नाम किया था। अमन के माता-पिता का निधन बहुत पहले ही हो गया था। उनकी माता का निधन 2013 में हो गया था। इसके बाद एक साल के अंदर ही उनके पिता का साया भी उनके सिर से उठ गया था। छोटी उम्र में माता-पिता के निधन के बाद भी अमन ने हिम्मत नहीं हारी। अमन के ताऊ सुधीर ने कहा, ‘ अमन ओलंपिक में जरूर पदक जीतेगा। वो पदक जीतकर अपने माता-पिता को श्रद्धांजलि देना चाहता हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

8 साल की उम्र में शुरू की थी ट्रेनिंग

अमन के माता-पिता ने उन्हें दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में भेजने की प्लानिंग की थी। अमन के दिल्ली जाने से पहले ही उनकी माता का निधन हो गया था। दिल्ली जाने के 6 महीने बाद ही उनके पिता का निधन हो गया था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- विनेश संन्यास का अपना फैसला बदले, 2028 ओलंपिक की तैयारी करेः महावीर फोगाट का बड़ा बयान

किसान परिवार से आते हैं अमन

---विज्ञापन---

अमन एक बेहद साधारण से किसान परिवार से आते हैं। माता-पिता के निधन के बाद उनके के चाचा-ताऊ व दादा ने मिलकर उन्हें बड़ा किया है। उनकी बहन पूजा अभी BA फर्स्ट इयर में हैं। अमन के दादा मांगेराम, उनके ताऊ सुधीर, जयवीर व चाचा रणवीर, कर्मवीर, वेद प्रकाश आदि उनके घर के पास ही रहते हैं।

 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें;- विनेश फोगाट के नाम दर्ज हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, तोड़ना किसी महिला पहलवान के लिए होगा मुश्किल

---विज्ञापन---

First published on: Aug 08, 2024 05:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola