Paris Olympics 2024 में भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट को बड़ा झटका लगा है। उन्हें निर्धारित वजन कैटेगरी में नहीं पाए जाने के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। विनेश फोगाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक में कुश्ती की 50 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मैच में जगह बनाई थी। फाइनल मैच में विनेश फोगाट को USA की सारा हिल्डेब्रांट से लड़ना था। लेकिन फाइनल मैच से पहले ही विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब वह फाइनल मैच भी नहीं खेल सकेंगी। विनेश फोगाट को ओलंपिक में पहले भी ऐसा झटका मिल चुका है।
रियो ओलंपिक-2016 में मिला था झटका
विनेश फोगाट ने 2016 के रियो ओलंपिक से अपने ओलंपिक खेलों का सफर शुरू किया था। इस ओलंपिक में ही विनेश फोगाट को पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने इस ओलंपिक के पहले मैच में श्रेष्ठता के आधार पर 11-0 का स्कोर बनाकर जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। क्वार्टर फाइनल में विनेश का मुकाबला चीन की सुन यानान के खिलाफ हुआ था, जिसमें उनकी प्रतिद्वंद्वी अनजाने में उनके पैर पर गिर गई थीं। इससे विनेश फोगाट को गंभीर चोट लग गई थी और वह रोती हुई स्ट्रेचर पर मैट से बाहर ले जाईं गईं थी। इससे वह मेडल जीतने से चूक गईं थीं और उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ गई थी।
टोक्यो ओलंपिक में भी टूट गया था दिल
सर्जरी के बाद विनेश को मैट पर वापसी करने में 2 साल लग गए थे। इसके बाद विनेश फोगाट ने टोक्यो ओलंपिक-2020 का कोटा प्राप्त किया। वह टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 53 किग्रा भार वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के रूप में उतरी। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत राउंड ऑफ-16 में स्वीडन की सोफिया मैटसन के खिलाफ जीत के साथ की थी। सोफिया मैटसन रियो ओलंपिक-2016 की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट खिलाड़ी थीं। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मैच में विनेश फोगाट का सामना बेलारूस की वेनेसा कलादजिंस्काया के साथ हुआ, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
24 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines