Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला सेमीफाइनल में जर्मनी से होने वाला है। सेमीफाइनल मैच रात 10:30 बजे खेला जाएगा। क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब भारतीय हॉकी टीम के पास 44 साल बाद फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका है। फाइनल में पहुंचकर हरमनप्रीत सिंह की टीम गोल्ड मेडल की दावेदारी पेश करना चाहेगी।
भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में आखिरी बार साल 1980 में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद से टीम इंडिया कभी फाइनल तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में आज करोड़ों भारतीय फैंस की नजरें भारतीय हॉकी टीम पर होने वाली है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया के ये तीन खिलाड़ी आज जर्मनी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
हरमनप्रीत सिंह
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। वो अभी तक पेरिस ओलंपिक में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अभी तक सात गोल किए हैं। उन्होंने अभी तक कई बार टीम इंडिया के लिए संकटमोचक की भूमिका अदा की है। जर्मनी के खिलाफ भी फैंस उन्हें फिर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। अगर सेमीफाइनल में हरमनप्रीत सिंह अपनी फॉर्म में रहे तो भारत को फाइनल में जगह बनाने से कोई भी नहीं रोक पाएगा।
ये भी पढ़ें: पेरिस में हॉकी टीम का ओलंपिक मेडल पक्का!
गोलकीपर पीआर श्रीजेश
भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने गोलपोस्ट को अभेद किला सा बना दिया है। क्वार्टर फाइनल मैच में ब्रिटेन के खिलाड़ी ने 21 बार गोल करने की कोशिश की थी, जिसमे से श्रीजेश ने 20 हमलों को नाकाम कर दिया था। इसके अलावा पेनाल्टी शूटआउट में भी इंग्लैंड की टीम सिर्फ दो ही गोल कर सकी थी। ऐसे में जर्मनी के लिए भारत के खिलाफ गोल करना आसान नहीं होने वाला है।
ललित कुमार उपाध्याय
भारतीय हॉकी फॉरवर्ड खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय का भी प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने ब्रिटेन के खिलाफ शूटआउट मैच में भी गोल किया था। अमित रोहिदास के ना होने पर उन पर भी जिम्मेदारी काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में ललित के पास भी इस मैच में खुद को साबित करने का मौका होगा।
ये भी पढ़ें: फेमस वेब सीरीज में दम दिखा चुके एथलीट ने एक ही ओलंपिक में जीते 2 मेडल
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
49 mins agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
54 mins agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
2 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
4 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
5 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines