Paris Olympics 2024: ब्रॉन्ज का सपना टूटा, भारत की मिक्स्ड स्कीट टीम एक पॉइंट से हारी 

Shooting: मैच में चीन की जोड़ी ने भारतीय मिक्स्ड स्कीट जोड़ी को कड़ा मुकाबला दिया। दोनों जोड़ियों के बीच हुए रोमांचक मैच के बाद चीन ने भारत को 44-43 से हरा दिया।

Paris Olympics 2024, Shooting, Anant Jeet Singh, Naruka Maheshwari Chauhan

Anant Jeet Singh, Naruka Maheshwari Chauhan

Shooting: पेरिस ओलंपिक 2024 में मिक्स्ड स्कीट इवेंट में भारत का ब्रॉन्ज का सपना टूटा गया है। भारतीय जोड़ी महेश्वरी चौहान और अनंतजीत की जोड़ी एक पॉइंट से हार गई है। ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारतीय जोड़ी का सामना चीन से हुआ था।

विज्ञापन

महेश्वरी चौहान ने सभी चार निशाने लगाए

मैच में चीन की जोड़ी ने भारतीय मिक्स्ड स्कीट जोड़ी को कड़ा मुकाबला दिया। दोनों जोड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और चीन ने भारत को रोमांचक मैच के बाद 44-43 से हरा दिया। मैच रिकॉर्ड देखें तो पहली सीरीज में महेश्वरी चौहान ने सभी चार निशाने लगाए, लेकिन अनंतजीत सिंह नरुका एक में चूक गए। इसके बाद दूसरी सीरीज में चौहान और अनंत दोनों एक-एक निशाने में चूके।

विज्ञापन

दिलचस्प था मुकाबला

जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा खेल प्रेमियों की दिल की धड़कनें बढ़ने लगीं। मैच के दौरान चीन ने पहली सीरीज में सभी निशाने लगाए। वहीं, तीसरी सीरीज में अनंत सभी चार प्रयासों में सफल रहे, लेकिन महेश्वरी एक बार असफल रहीं। चौथी सीरीज में चीन ने सभी निशाने सटीक लगाए। उधर, भारत के अनंत के सभी निशाने लगे तो महेश्वरी एक में असफल रहीं।

विज्ञापन

पिछले मैच में ये था स्कोर बोर्ड

इससे पहले अनंतजीत सिंह नरुका और माहेश्वरी चौहान की भारतीय जोड़ी ने क्वालीफिकेशन राउंड में 146/150 का स्कोर बनाया था। बता दें इस मैच में माहेश्वरी ने अपने अंतिम दो राउंड में 50/50 का परफेक्ट स्कोर बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, नरुका ने तीनों राउंड में 25, 23 और 24 का स्कोर बनाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ