हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Paris Olympics 2024: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले पहले भारतीय शटलर बने

Paris Olympics 2024: बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल मैच में शटलर लक्ष्य सेन का सामना चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन से हुआ। इस मैच में दोनों ही स्टार्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

विज्ञापन

Paris Olympics 2024: बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल मैच में शटलर लक्ष्य सेन का सामना चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन से हुआ। इस मैच में उन्होंने चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लक्ष्य ने चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन को 19-21, 21-15, 21-12 से हराया। इसी के साथ लक्ष्य सेन ओलंपिक में बैडमिंटन स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर बन गए हैं।

तीसरे सेट में भी दोनों के बीच दिखी कांटे की टक्कर

तीसरे सेट में लक्ष्य सेन और चोउ टिएन चेन के बीच एक तगड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस मैच की शुरुआत में लक्ष्य ने बढ़त बना ली थी, लेकिन इसके बाद चोउ टिएन चेन ने वापसी की और कुछ जरूरी पॉइंट हासिल किए। अंत में लक्ष्य ने अपना संयम बनाए रखा और इस सेट के साथ-साथ मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

 

एक-एक पॉइंट के लिए संघर्ष करते दिखे दोनों खिलाड़ी

इस मैच में दोनों ही स्टार्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों ही स्टार एक एक पॉइंट के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। पहले सेट में चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन ने लक्ष्य को कोई भी मौका नहीं दिया और सेट 21-19 से जीत लिया है। लक्ष्य ने इसके बाद दूसरे सेट में वापसी करते हुए 21-15 से जीतकर मैच को बराबरी पर ला दिया।

विज्ञापन

 

बता दें कि इससे पहले स्टार शटलर पीवी सिंधु को प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। देश को उनसे पदक की सबसे ज्यादा उम्मीद थी। इसके बाद मेंस डबल्स में सात्विक-चिराग की जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा था। लक्ष्य ने प्री-क्वार्टर फाइनल में एचएस प्रणय को मात दी थी। इस वजह से वो अब डमिंटन में भारत की आखिरी उम्मीद बने हुए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola