Paris Olympics 2024: भारत ने पेरिस ओलंपिक में स्पेन को 2 1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यों में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारत ने लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इस मैच में टीम इंडिया के हीरो एक बार फिर से हरमनप्रीत रहे हैं। उन्होंने इस मैच में भी दो गोल किए। उन्होंने इस ओलंपिक में सबसे ज्यादा गोल किए हैं। उन्होंने 10 गोल किए हैं। तो आइये जानते हैं भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के बारें में:
गियर स्टिक बदली हॉकी स्टिक
हरमनप्रीत सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर के जंडियाला गुरु बस्ती में 6 जनवरी, 1996 को हुआ था। उनके पिता सरबजीत सिंह एक किसान हैं। बचपन में हरमनप्रीत सिंह खेतों में अपने पिता की मदद करते थे। वो खेतों की जुताई ट्रैक्टर से करते थे। बचपन में उनके ट्रैक्टर के गियर बॉक्स में जंग लगी थी, इस वजह से गियर बदलने के लिए उन्हें काफी ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है। इस वजह से उनकी कलाई काफी ज्यादा मजबूत हो गई थी। इसका फायदा उन्हें आगे हुआ था।
जूनियर लेवल पर दिखाई थी प्रतिभा
हरमनप्रीत सिंह को बचपन से ही हॉकी पसंद थी। अपने खेल को और ज्यादा बेहतर करने के लिए वो जालंधर के सुरजीत एकेडमी चले गए थे। गगनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह की देखरेख में हरमनप्रीत सिंह ने खेल को सुधारा। पूर्व कोच हरिंदर सिंह ने उन्हें देख कर कहा था कि वो उन्हें हरमनप्रीत को दो साल में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर बन सकते हैं।
उन्होंने सुल्तान जोहोर कप 2011 में भारत की जूनियर नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था। जूनियर लेवल पर डेब्यू करने के बाद वो अपने करियर की ऊंचाई पर पहुंचते गए। उन्हें इस टूर्नामेंट में 2014 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड जीता था। इसके बाद मलेशिया में यूथ टूर्नामेंट में उन्होंने 9 गोल किए थे। 3 मई, 2015 को सीनियर टीम के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था।
ये भी पढ़ें: एक नहीं 2 देशों के लिए जीते ओलंपिक मेडल, अब भारत को बना रहीं चैंपियन, कौन हैं मनु भाकर-सरबजोत सिंह की कोच
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
2 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines