Paris Olympics 2024: हरियाणा के बलराज पंवार पेरिस ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे हैं। उन्होंने रोइंग प्रतियोगिता में रिक चेंज मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर लिया है। 6 देशों की रोइंग प्रतियोगिता में बलराज पंवार ने चौथा स्थान हासिल किया था। अब उनके पास ये आगे के लिए क्वालीफाई करने का अंतिम मौका था। दूसरे राउंड में वो दूसरे स्थान पर रहे। बलराज पंवार भारतीय सेना में जवान हैं।
बलराज पंवार पहुंचे क्वार्टर फाइनल में
भारत के एकमात्र रोवर बलराज पंवार ने खेलों के महाकुंभ में पुरुष एकल स्कल्स क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। उन्होंने रेपचेज में 7:12.41 का समय लिया। वो मोनाको के क्वेंटिन एंटोगनेली के बाद दूसरे स्थान पर रहे। मंगलवार 30 जुलाई को दोपहर 1:40 बजे उनका अगला मुकाबला होगा। इस दौरान वो किसी भी ओलंपिक रोइंग स्पर्धा में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने एशियाई खेलों में चौथा स्थान हासिल किया है।
मां को है बेटे पर भरोसा
अपने बेटे को लेकर बलराज की मां कमला ने कहा था, ‘उन्हें भरोसा है कि उनका बेटा ओलंपिक के फाइनल मैच में जगह बनाएगा और वो भारत के लिए गोल्ड जीतकर लाएगा। फिलहाल वो क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं।’
कहा जाता है भारतीय रोइंग का एमएस धोनी
वो पेरिस ओलंपिक में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। ओलंपिक से पहले उन्होंने कहा था कि अगर वो सेमीफाइनल में भी पहुँच जाते हैं तो उनके लिए ये बड़ी उपलब्धि होगी। कोई भी भारतीय नाविक अभी तक वहां नहीं पहुंच सका है। अगर आप ओलंपिक वेबसाइट पर उनका उपनाम देखेंगे तो उसमे भारतीय रोइंग का एमएस धोनी लिखा हुआ है। इसको लेकर उन्होंने कहा कि धोनी बहुत बड़े खिलाड़ी है। मेरी उनसे कोई तुलना नहीं है। लेकिन अगर मैं पदक जीत जाता हूं तो यह ठीक भी रहेगा।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ जीरो से हीरो बने रियान पराग, महज 8 गेंदों में दिखा दिया जलवा
ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारत की जीत का टर्निंग पॉइंट, श्रीलंका के जबड़े से छीन ली जीत, देखें कैसे पलटा मैच
ये भी पढ़ें: श्रीलंका ही नहीं भारत के पास भी है दोनों हाथ से गेंदबाजी करने वाला नायाब हीरा, देखें कौन है ये खिलाड़ी
संबंधित खबरें
पाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
26 mins agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
43 mins agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
51 mins ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
1 hr agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
1 hr agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
2 hrs agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
3 hrs agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines