IND vs SL: जीरो से हीरो बने रियान पराग, महज 8 गेंदों में दिखा दिया जलवा

IND vs SL Riyan Parag Bowling: टीम इंडिया के ऑलराउंडर रियान पराग को उनकी खराब बल्लेबाजी के चलते ट्रोल किया जा रहा था, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में जिस तरह से प्रदर्शन किया, उसने महफिल लूट ली।

IND vs SL Riyan Parag

IND vs SL Riyan Parag Bowling

IND vs SL Riyan Parag Bowling: टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे का आगाज शानदार अंदाज में किया है। शनिवार को पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 43 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत में एक खिलाड़ी आधे से ज्यादा मैच तक विलेन बना रहा, लेकिन जैसे ही उसने गेंद पकड़ी, वह हीरो बनकर उभरा। हम बात कर रहे हैं युवा ऑलराउंडर रियान पराग की। बल्लेबाजी में फ्लॉप होने के बाद पराग को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने महज 8 गेंद डालकर महफिल लूट ली।

विज्ञापन

बन गए जीरो से हीरो 

रियान पराग एक झटके में जीरो से हीरो बने। उन्होंने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए महज 6 गेंद खेलीं और एक चौका जड़कर 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी करने आई तो पराग को 17वां ओवर डालने का मौका मिला। इस ओवर में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कामिंदु मेंडिस ने 12 रन बना चुके थे। उन्होंने पराग की चौथी गेंद पर बड़ा हिट लगाने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल गिल्लियां बिखेरते हुए बाहर निकल गई। पराग की शानदार स्पिन देख मेंडिस दंग रह गए।

विज्ञापन

आखिरी ओवर में चटकाए लगातार दो विकेट 

इसके बाद पराग आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर महीश थीक्षाना को 2 और दूसरी गेंद पर दिलशान मदुशंका को डक पर आउट कर श्रीलंका का काम तमाम कर दिया। रियान पराग ने इस मैच में 1.2 यानी आठ गेंदें फेंकीं, जिसमें उन्होंने 5 रन दिए और 3 विकेट चटकाए। खास बात यह है कि भारतीय गेंदबाजों में ये सबसे ज्यादा विकेट रहे। पराग की इस गेंदबाजी ने उन्हें एक झटके में जीरो से हीरो बना दिया।

विज्ञापन

ये रहा मैच का लेखा-जोखा

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 213 रन लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 40, शुभमन गिल ने 34, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 58 और ऋषभ पंत ने 49 रन बनाए। हार्दिक पांड्या 10 गेंदों में 9 रन ही बना सके। वहीं रिंकू सिंह भी एक रन बनाकर आउट हो गए। अक्षर पटेल 5 गेंदों में 10 और अर्शदीप सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत अच्छी रही। आठ ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरा था, लेकिन इसके बाद विकेट गिरते रहे और टीम 19.2 ओवर में 170 रन ही बना सकी।

विज्ञापन

गेंदबाजी में अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, रियान पराग और अर्शदीप सिंह का जलवा देखने को मिला। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट झटके, तो वहीं अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं रियान पराग ने 1.2 ओवर में महज 5 रन देकर 3 विकेट निकाले। रवि बिश्नोई और मोहम्मद सिराज के खाते में एक-एक विकेट आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ