Live Updates
हॉकी टीम की जीत पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी टीम की जीत पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि यह उपलब्धि पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में चमक बिखेरी है और ब्रॉन्ज मेडल घर आ रहा है।
भारत ने जीता कांस्य पदक
भारत ने स्पेन को हराकर जीता कांस्य पदक। ये मैच श्रीजेश का आखिरी मैच था।
तीसरे क्वार्टर में भी भारत आगे
तीसरे क्वार्टर में भी भारत आगे। भारतीय टीम स्पेन 2-1 से चल रही है। अब चौथे क्वार्टर के 15 मिनट बाकी हैं।
भारत ने बनाई बढ़त
तीसरे क्वार्टर में 8 मिनट का खेल गया है। भारत, स्पेन के खिलाफ मैच में 2-1 से आगे।
इधर अमन ने लगाई पटखनी उधर खुशी से झूम उठा पूरा गांव
अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में कमाल कर दिया है। 57 किलो फ्री स्टाइल में उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में जैसे ही उन्होंने अल्बानिया के जेलिमखान अबकारोव को पटखनी दी, यहां हरियाणा के झज्जर में टीवी पर मैच देख रहे उनके गांव वाले खुशी से झूम उठे।
इस खिलाड़ी से होगा मुकाबला
सेमीफाइनल में अमन सहरावत का सामना जापान के री हिगुची से होगा। ये मैच भारतीय समयानुसार रात 9.45 मिनट पर होगा।
पदक पक्का करने के लिए इस समय उतरेंगे अमन
अमन सहरावत पदक पक्का करने से महज एक कदम ही दूर हैं। आज रात 9.45 बजे सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है, जिसमें अमन फाइनल के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। अगर वह जीत जाते हैं, तो विनेश के डिस्क्वालीफाई होने की वजह से जो दर्द मिला है, उस पर थोड़ा मरहम लग सकता है।
अमन का तूफानी खेल
अमन सहरावत ने कमाल कर दिया है। 57 KG फ्रीस्टाइल के प्री क्वार्टर फाइनल में 10-0 से जीत दर्ज करने वाले अमन सहरावत ने क्वार्टर फाइनल में अल्बानिया के जेलिमखान अबकारोव को कोई मौका नहीं दिया। दूसरे ही राउंड में उन्होंने मैच को खत्म कर दिया। अमन ने ऐसा दांव फंसाया कि 2022 के वर्ल्ड चैंपियन निकल ही नहीं पाए और अमन ने 12-0 से यह मैच जीत लिया।
अमन ने बनाई बढ़त
अमन ने क्वार्टर फाइनल में भी शानदार खेल दिखाना शुरू कर दिया है। पहले राउंड के बाद उन्होंने 3-0 से बढ़त बना ली है।
अमन का मुकाबला शुरू
पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में अमन सहरावत का मुकाबला शुरू हो गया है। कुश्ती में हार्ट ब्रेक के बाद पूरे देश की उम्मीदें उनसे हैं। उन्होंने पहला मैच 10-0 से जीता था।
अंशू मलिक को मिली निराशा
टोक्यो कांस्य पदक विजेता हेलेन ने पहले दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंशू को 7-2 से हरा दिया।
अमन सहरावत का दमदार प्रदर्शन
पेरिस ओलंपिक 2024 के क्वार्टर फाइनल में अमन सहरावत ने जगह बना ली है। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में व्लादिमीर इगोरोव को 10-0 से मात दी है। क्वार्टर फाइनल मैच अब 4 बजे से होगा।
ज्योति याराजी रही चौथे स्थान पर
100 मीटर हर्डल्स के रेपेचेज राउंड में ज्योति याराजी चौथे स्थान पर रहीं। वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई।
नीरज ला सकते हैं पहला गोल्ड
13वें दिन भारतीय फैंस की नजरें नीरज चोपड़ा पर होने वाली हैं। नीरज आज भारत को पेरिस ओलंपिक का पहला गोल्ड मेडल दिला सकते हैं।
हिल्डेब्रांट ने जीता गोल्ड मेडल
विनेश फोगाट के फाइनल से पहले अयोग्य होने के बाद अब यूएसए की हिल्डेब्रांट ने फाइनल मैच में क्यूबा की लोपेज को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है।
विनेश फोगाट ने लिया संन्यास
पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किग्रा महिला रेसलिंग के फाइनल से पहले विनेश फोगाट को वजन बढ़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था, जिसके बाद आज विनेश ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।
Paris Olympics 2024 Day 13 Live Update: 8 अगस्त का दिन और 9 अगस्त की रात भारत के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई। विनेश फोगाट के गम से उबरने की कोशिश कर रहे करोड़ों भारतीयों के चेहरे पर पहले हॉकी टीम ने खुशियां बिखेर दीं। भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को ब्रॉन्ज मेडल मैच में 2-1 से हराकर 52 साल बाद लगातार दूसरी बार पदक जीता। जबकि नीरज चोपड़ा को उन्हीं के पाकिस्तानी दोस्त नदीम अशरफ ने पीछे छोड़ दिया। उन्हें इस बार सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। कुश्ती में अमन ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन सेमीफाइनल में जापानी पहलवान ने बुरी तरह से पटखनी दे दी। अब वह ब्रॉन्ज मेडल के लिए उतरेंगे।
संबंधित खबरें
LIVE: हार के बाद पलटवार करेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
2 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
28 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
51 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines