IPL 2025 Mumbai Indians: आईपीएल 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर सभी फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। कोच, कप्तान बदलने से लेकर खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट फ्रेंचाइजी तैयार कर रही है। वहीं अब आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को जल्द ही नया कोच मिलने वाला है। जिस दिग्गज को मुंबई इंडियंस ये बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है वो टी20 विश्व कप 2024 की विजेता भारतीय टीम को कोचिंग दे चुका है।
पारस म्हाम्ब्रे होंगे MI के नए बॉलिंग कोच!
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे मुंबई इंडियंस के नए बॉलिंग कोच बन गए हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस की तरफ से अभी तक इस बात की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। पारस ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को लंबे समय तक कोचिंग दी है। टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के गेंदबाजों को पारस ने तैयार किया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व भारतीय बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा और टीए शेखर के साथ पांच बार की चैंपियन टीम के लिए नई भूमिका में शामिल होंगे। म्हाम्ब्रे के शामिल होने की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन समझा जाता है कि वह टीम के साथ ‘जुड़े’ हैं।
ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup 2024: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में टॉस का होगा अहम रोल, जानें पिच रिपोर्ट
पिछले सीजन MI का रहा था खराब प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में वापसी करना चाहेगी। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं, जो इस समय सभी फॉर्मेट में सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। टीम इंडिया में अपने दिनों से बुमराह के साथ म्हाम्ब्रे का जुड़ाव आईपीएल 2025 में उनके प्रदर्शन को और बेहतर बनाने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN सीरीज में इस ऑलराउंडर ने मचाया धमाल, कभी पिता ने छोड़ दी थी सरकारी नौकरी
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
6 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
7 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
7 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
8 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
8 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
9 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
9 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
10 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines