T20 World Cup 2024: पापुआ न्यू गिनी ने किया टीम का ऐलान, असद वाला को सौंपी कप्तानी

टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच पापुआ न्यू गिनी (PNG) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

Papua New Guinea announces squad for T20 World Cup 2024

पापुआ न्यू गिनी ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए पापुआ न्यू गिनी (PNG) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बल्लेबाज असद वाला को टीम की कमान सौंपी गई है। ऑलराउंडर चार्ल्स अमिनी को उपकप्तानी का कार्यभार सौंपा गया है। टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुनी गई टीम में 10 खिलाड़ी ऐसे हैं जो 2021 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। जैक गार्डनर, जो तीन साल पहले रिजर्व थे, अब टीम में चुने गए हैं। साइमन अताई, जेसन किला, गौडी टोका, नोसैना पोकाना और डेमियन रावू को जगह नहीं मिली है। उनकी जगह गार्डनर, एली नाओ, हिला वेरे, जॉन कारिको और सेमा कामिया को मौका मिला है।

विज्ञापन

कप्तान ने कही ये बात

2021 में PNG टूर्नामेंट के पहले दौर में ओमान, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश से हार गई थी और सुपर 12 में जगह बनाने में असफल रही थी। कप्तान वाला ने कहा, “हमारी टीम काफी उत्साहित है। कुछ खिलाड़ी जो पिछले टी20 विश्व कप में गए थे, उनके लिए बहुत सारी ट्रेनिंग के बाद अब यह एक अलग एहसास है, क्योंकि पिछली बार यह कोविड के दौरान था और तैयारी उतनी अच्छी नहीं थी जितनी हम अभी कर रहे हैं। मैं इस आयोजन का इंतजार कर रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि हम अच्छा प्रदर्शन करने जा रहे हैं।”

विज्ञापन

20 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

टी20 विश्व कप 2024 में 20 टीमों के बीच खिताब के लिए भिड़ंत होगी। सभी टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है। पापुआ न्यू गिनी को ग्रुप C में रखा गया है। इस ग्रुप में उनके अलावा न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और युगांडा को भी जगह मिली है। टूर्नामेंट के पहले दिन दूसरे ही मैच में पापुआ न्यू गिनी का सामना वेस्टइंडीज से होगा।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 के लिए PNG टीम

असद वाला (कप्तान), चार्ल्स अमिनी (उप-कप्तान), एली नाओ, चाड सोपर, हिला वेरे, हिरी हिरी, जैक गार्डनर, जॉन कारिको, काबुआ मोरिया, किपलिंग डोरिगा, लेगा सियाका, नॉर्मन वनुआ, सेमा कामिया, सेसे बाउ, टोनी उरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ