---विज्ञापन---

खेल
live

PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका, सैम अयूब लौटे पवेलियन | पाकिस्तान बनाम नामीबिया लाइव क्रिकेट स्कोर

Pakistan vs Namibia T20 World Cup 2026 Match Live Score and Updates: पाकिस्तान और नामीबिया के बीच आज (18 फरवरी) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...

Author Edited By : Sanjeet
Updated: Feb 18, 2026 15:26 IST
Pakistan vs Namibia T20 World Cup 2026 Live Score
Pakistan vs Namibia T20 World Cup 2026 Live Score

PAK vs NAM T20 World Cup 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी (गुरुवार) को पाकिस्तान और नामीबिया के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. सुपर-8 के लिहाज से यह मैच काफी दिलचस्प रहने वाला है. अगर पाकिस्तान ये मैच जीत जाता है तो सीधे सुपर-8 में एंट्री पक्की कर लेगा, लेकिन अगर हार गया तो इसका फायदा USA को मिल सकता है.

पाकिस्तान के लिए ये मैच करो या मरो जैसा है. टीम ने अब तक तीन में से दो मुकाबले जीते हैं, जबकि नामीबिया अपने पहले तीनों मैच हारकर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है. ऐसे में पाकिस्तान पर जीत का दबाव साफ नजर आएगा और टीम हर हाल में जीत हासिल कर सुपर-8 का टिकट हासिल करना चाहेगी. वहीं, नामीबिया की टीम लगातार तीन हार के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना सफर खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

---विज्ञापन---

PAK vs Namibia T20 World Cup 2026: कब और कहां देखें लाइव?

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

Pakistan vs NAM T20 World Cup 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

---विज्ञापन---

नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जे जे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल.

PAK vs Namibia T20 World Cup 2026: मौसम और पिच रिपोर्ट

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में अब तक टी20 वर्ल्ड कप के चार मुकाबले खेले जा चुके हैं. यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 169 रन रहा है. स्पिन गेंदबाजों ने जरूर असर दिखाया है, लेकिन बल्लेबाजों ने भी खुलकर रन बनाने के तरीके निकाल लिए हैं. दिलचस्प बात ये है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली और लक्ष्य का पीछा करने वाली दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं, जिससे साफ है कि ये मैदान काफी संतुलित माना जा सकता है.

वहीं, कोलंबो के मौसम पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों में यहां बारिश के आसार बने रहे हैं और कई बार बारिश भी हुई है. एक्यूवेदर के मुताबिक, बुधवार को मैच के दौरान भी करीब 50 प्रतिशत या उससे ज्यादा बारिश की संभावना है. वहीं मुकाबले से पहले बारिश होने का अनुमान लगभग 60 प्रतिशत बताया गया है. ऐसे में मैच की देरी से शुरुआत, ओवर कम होना या फिर मुकाबले के रद्द होने तक की स्थिति बन सकती है.

Pakistan vs Namibia T20 World Cup 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच हेड टू हेड की बात करें तो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमें अब तक सिर्फ एक बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी. भले ही पाकिस्तान की टीम मजबूत हो, लेकिन पाक टीम नामीबिया को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. नामीबिया की टीम उलटफेर भी कर सकती है.

Pakistan vs Namibia T20 World Cup 2026: अगर मैच बारिश में धुला तो क्या होगा?

अगर पाकिस्तान और नामीबिया के बीच होने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएंगे. ऐसे में पाकिस्तान के कुल 5 अंक हो जाएंगे और वह ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर-8 में जगह बना लेगा. फिलहाल यूएसए के पास 4 अंक हैं, इसलिए मैच रद्द होने की स्थिति में पाकिस्तान को सीधा फायदा मिलेगा.

मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

15:24 (IST) 18 Feb 2026
PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका

छठे ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान को सैम अयूब के रूप में पहला झटका लगा. अयूब 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें जैक ब्रासेल ने आउट किया.

15:09 (IST) 18 Feb 2026
PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान ने 2 ओवर में बनाए 9 रन

पाकिस्तान ने शुरुआती दो ओवर में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी नुकासन के 9 रन बना लिए हैं. फिलहाल साहिबजादा फरहान 6 रन और सैम अयूब 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

15:02 (IST) 18 Feb 2026
PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम के लिए साहिबजादा फरहान और सैम अयूब पारी का आगाज करने उतरे हैं. नामीबिया की ओर से तेज गेंदबाज जे जे स्मिट पहला ओवर करने आए हैं.

14:42 (IST) 18 Feb 2026
PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग XI में दो बदलाव

नामीबिया के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है. शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद को इस मैच से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह सलमान मिर्जा और ख्वाजा नफे को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है.

14:37 (IST) 18 Feb 2026
PAK vs NAM Live Score: नामीबिया की प्लेइंग XI

लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जे जे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल.

14:35 (IST) 18 Feb 2026
PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग XI

साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

14:34 (IST) 18 Feb 2026
PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

14:30 (IST) 18 Feb 2026
PAK vs NAM Live Score: सलमान मिर्जा की हो सकती है एंट्री

नामीबिया के खिलाफ इस अहम मुकाबले के लिए पाकिस्तान अपनी प्लेइंग XI में बदलाव कर सकता है और तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा को मौका मिल सकता है. उन्हें अभ्यास सत्र के दौरान लंबे स्पेल डालते हुए देखा गया, जिससे उनके खेलने के संकेत मिल रहे हैं. जबकि शाहीन अफरीदी का इस मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन मैच के दिन उन्होंने सबसे पहले मैदान पर आकर प्रैक्टिस की और गेंदबाजी करते नजर आए.

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया को किया बाहर, लेकिन अभी नहीं मिटी सिकंदर रज़ा की भूख, जिम्बाब्वे के कप्तान ने बताया आगे का प्लान

14:27 (IST) 18 Feb 2026
PAK vs NAM Live Score: क्या रद्द हो जाएगा पाकिस्तान-नामीबिया मैच?

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच मैच लोकल और भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होना है, जबकि टॉस 2:30 बजे होगा. अगर मुकाबला शाम 5:30 बजे तक शुरू नहीं हो पाता और बारिश जारी रहती है, तो इसे रद्द किया जा सकता है. गौरतलब है कि मंगलवार को पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला आयरलैंड और जिम्बाब्वे का मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था. फिलहाल यहां बारिश के कोई आसार नहीं है और टॉस अपने तय समय के मुताबिक हो सकता है.

14:22 (IST) 18 Feb 2026
PAK vs NAM Live Score: कैसा है कोलंबो का मौसम?

पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच के दिन कोलंबो में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. पिछले 24 घंटों में यहां कई बार बारिश हो चुकी है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. AccuWeather के अनुसार, बुधवार को मैच के दौरान भी 50% या उससे ज्यादा बारिश की संभावना है, जबकि मुकाबले से पहले करीब 60% बारिश का अनुमान जताया गया है. ऐसे में मैच शुरू होने में देरी और ओवरों में कटौती या मैच रद्द होने तक की स्थिति बन सकती है.

14:16 (IST) 18 Feb 2026
PAK vs NAM Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम/फखर जमान, मोहम्मद नवाज, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी/सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

नामीबिया: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हींगो.

14:14 (IST) 18 Feb 2026
PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान-नामीबिया मैच पर बारिश का खतरा

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है, लेकिन इस मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. इससे पहले मंगलवार को पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिसका खामियाजा ऑस्ट्रेलिया को भुगतना पड़ा और उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा.

14:07 (IST) 18 Feb 2026
PAK vs NAM Live Score: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, सलमान मिर्जा, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान, उस्मान तारिक.

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान बाल्ट, जैक ब्रासेल, अलेक्जेंडर बसिंग-वोल्स्चेंक, जान फ्राइलिनक, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), मैक्स हींगो, मालन क्रूगर, डायलन लीचर, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जे जे स्मिट, लॉरेन स्टीनकैंप, रूबेन ट्रम्पेलमैन.

14:06 (IST) 18 Feb 2026
PAK vs NAM Live Score: पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच आज (18 फरवरी) टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा. पाकिस्तान के लिए ये मैच करो या मरो जैसा है. सुपर-8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान की टीम को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. अगर पाकिस्तान ये मैच जीत जाता है तो सीधे सुपर-8 में क्वालीफाई कर लेगा, लेकिन अगर हार गया तो फायदा यूएसए को मिल सकता है. वहीं, नामीबिया अपने पहले तीनों मैच हारकर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है.

ये भी पढ़ें-मैच से पहले धोए बर्तन, विदेश में सड़क पर बिताया वक्त! लाचार पाकिस्तानी कप्तान ने सुनाई टीम से धोखे की कहानी

First published on: Feb 18, 2026 01:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.