पाकिस्तान से तल्खी बिगाड़ेगी BCCI-ICC का बजट, क्या छिन सकती है भारत से चैंपियंस ट्रॉफी 2029 की मेजबानी?

ICC tournaments in India: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव का असर क्रिकेट पर भी साफ देखने को मिल रहा है. आईसीसी ने बड़ी मुश्किल से टी20 विश्व कप में मसले को हल किया. ऐसे में अब आईसीसी आगामी टूर्नामेंट्स के लिए बड़े फैसले लेने पर विचार कर रहा है, जिससे बीसीसीआई को करोड़ों का नुकसान हो सकता है.

jacket (1) - 2026-02-18T123718.271

ICC tournaments in India: भारत और पाकिस्तान के बीच का तनाव अब किसी से छुपा नहीं है. इसकी आंच क्रिकेट के मैदान पर भी दिखने लगी है. बीते कुछ सालों में आईसीसी के हर टूर्नामेंट में दोनों देशों के बीच विवाद छिड़ता हुआ नजर आ रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे इस तनाव का असर आईसीसी टूर्नामेंट पर पड़ सकता है. सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी साल 2029 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी और साल 2031 में होने वाला वनडे विश्व कप भारत से बाहर ले जाने पर विचार कर रहा है. अगर ऐसा होता है तो ये बीसीसीआई के लिए बड़ा झटका साबित होगा. 

विज्ञापन

BCCI को होगा करोड़ों का नुकसान

आईसीसी अगर आगामी सालों में होने वाले टूर्नामेंट को भारत के बाहर शिफ्ट करती है तो आर्थिक तौर पर भी बीसीसीआई के लिए बड़ा झटका साबित होगा. बोर्ड को इस एक फैसले से करोड़ों का नुकसान हो सकता है. सामने आई रिपोर्ट में ये दावा भी किया जा रहा है कि अगर आईसीसी भारत से होस्टिंग राइट्स लेता है तो ऑस्ट्रेलिया को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

विज्ञापन

एशियाई देशों में चल रहा विवाद

भारत और पाकिस्तान के बीच का विवाद काफी पुराना है. भारतीय टीम कोई भी मैच खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करना चाहती तो वहीं पाकिस्तान की टीम भी भारत के दौरे पर नहीं आना चाहती. चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं गई थी और सभी मैच दुबई में खेले थे. एशिया कप में दोनों देशों के बीच नो हैंडशेक विवाद ने तूल पकड़ा  तो वहीं इस बार भी पाकिस्तान की ड्रामेबाजी भरपूर रही. 

पाकिस्तान के साथ-साथ अब बांग्लादेश के साथ भी विवाद बढ़ रहा है. पहले सीरीज पोस्टपोन हुई और अब बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप में भारत में खेलने से साफ इनकार कर दिया. ऐसे में दोनों देशों के रिश्तों में भी तनाव बना हुआ है. आईसीसी इन विवादों को देखते हुए बैक अप प्लान पर विचार कर रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ